1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार सरकार ने 32000+ पदों पर निकाली शिक्षक भर्ती, फिर भी पटना में धरना क्यों दे रहे छात्र? बता दी अपनी मांगें

बिहार सरकार ने 32000+ पदों पर निकाली शिक्षक भर्ती, फिर भी पटना में धरना क्यों दे रहे छात्र? बता दी अपनी मांगें

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 18, 2026 06:39 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 06:43 pm IST

पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। बिहार में TRE-4 के तहत 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हालांकि, इसके बाद भी पटना में छात्र धरने पर बैठे हुए हैं।

patna students protest- India TV Hindi
पटना में छात्रों का प्रदर्शन। Image Source : PTI

दिल्ली और रांची के बाद अब छात्रों का गुस्सा.पटना में भी देखने को मिल रहा है। टीचर भर्ती यानी TRE 4.0 की भर्ती में देरी के खिलाफ छात्रों ने गुस्सा जाहिर किया और मंगलवार से पटना के गर्दनीबाग में आमरण अनशन का ऐलान कर दिया। छात्रों ने मांगें नहीं माने जाने पर 5 दिनों के बाद विधानसभा घेराव का ऐलान किया। हालांकि, बिहार सरकार ने मंगलवार की शाम को TRE-4 के तहत 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि, भर्ती के ऐलान के बाद भी छात्रों ने पटना में प्रदर्शन को जारी रखने की बात कही है। बिहार सरकार के फैसले के बाद छात्रों का क्या कुछ कहना है? कब छात्रों का धरना जारी रहेगा? आइए जानते हैं कि छात्रों ने इस बारे में क्या कहा है।

क्या है छात्रों की मांग?

पटना में छात्रों का प्रदर्शन छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में हो रहा है। TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी छात्र पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन न्याय सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। छात्रों की मांग है कि TRE-4 की भर्ती  में सिर्फ एक ही परीक्षा होनी चाहिए। वे PT और मेंस परीक्षा नहीं चाहते हैं।

32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

बिहार की राजधानी पटना में छात्र आंदोलन के बीच बिहार सरकार ने टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की भर्ती की अधिसूचना जारी की है। TRE-4 के तहत 32 हजार 388 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।

tejashwi yadav meets protestors student in patna
Image Source : PTIछात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी।

तेजस्वी यादव भी छात्रों के बीच पहुंचे

वहीं, 19 अगस्त को RJD ने भी राजभवन मार्च का ऐलान किया है जिसे लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव ने सभी छात्रों-नौजवानों और बेरोजगारों को मार्च में आमंत्रित किया है। तेजस्वी यादव कुछ देर पहले पटना में छात्रों के आंदोलन में पहुंचे और सम्राट सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि छात्र एक होकर लड़ाई लड़ेंगे तो सरकार झुकेगी। साथ ही उन्होंने कल लोक भवन तक मार्च निकालने का भी ऐलान किया। CPI-ML के नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी छात्रों के समथर्न में आगे आए हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार में 17 IPS अधिकारियों का तबादला, भोजपुर और सीवान के SP भी बदले गए

दशरथ मांझी की जगह जीतनराम मांझी को श्रद्धांजलि देने लगे तेजस्वी, पूर्व सीएम बोले-नशा शराब में होता तो नाचती बोतल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।