A
Hindi News बिहार मोकामा में एक बार फिर हुई हिंसा, RJD उम्मीदवार सूरजभान की पत्नी पर हमला, जमकर चले ईंट-पत्थर-VIDEO

मोकामा में एक बार फिर हुई हिंसा, RJD उम्मीदवार सूरजभान की पत्नी पर हमला, जमकर चले ईंट-पत्थर-VIDEO

मोकामा का चुनावी माहौल गर्माया हुआ है। एक बार फिर इस विधानसभा सीट पर हिंसा की घटना सामने आई है। आरजेडी उम्मीदवार सूरजभान सिंह की पत्नी के काफिले पर ईंट-पत्थर चलाए गए हैं।

मोकामा में हिंसा- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT मोकामा में हिंसा

बिहार के मोकामा में एक बार फिर दो गुटों के बीच हमला और फायरिंग हुई है। वीडियो में एक शख्स ये चिल्लाता हुआ भाग रहा है कि यहां गोली चल रही है। शख्स ने ये भी कहा कि अनंत सिंह के लोग गोली चला रहे हैं। आरजेडी के कार्यकर्ता और सूरजभान सिंह के समर्थक बता रहे हैं कि वो शांति से जा रहे थे, उनके पास ना कोई हथियार है ना कुछ और फिर भी टारगेट करके उनके काफिले पर अटैक किया गया है।

पत्नी के काफिले पर चले ईंट-पत्थर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि RJD उम्मीदवार सूरजभान की पत्नी पर हमला किया गया है। सूरजभान की पत्नी के काफिले पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए हैं। अभी भी दोनों गुटों के बीच तनाव का माहौल है।

अनंत सिंह के समर्थकों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। शव यात्रा में चल रहे लड़के अनंत सिंह और उनकी जाति को गाली देते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी दो गुटों के बीच हिंसा बढ़ गई।

दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या

बता दें कि पिछले दिनों ही मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी टाल इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान एक हिंसक झड़प हुई। इस हमले में काफिले के साथ प्रचार कर रहे जन सुराज पार्टी के नेता दुलार चंद यादव (उम्र 76 वर्ष) को सिर में गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 

मोकामा के बाहुबली नेताओं के बीट टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले पैर में गोली मारी और फिर गाड़ी चढ़ाकर हत्या की। यह घटना मोकामा की 'हॉट सीट' पर पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले हुई, जहां बाहुबली नेताओं के बीच तीखी टक्कर है।

ये भी पढ़ें: 
 

दुलार चंद यादव के शव के पोस्टमार्टम की निगरानी के लिए मेडिकल बोर्ड गठित, मोकामा हत्याकांड पर होगा अहम खुलासा

'अब यूपी में दंगा नहीं, सब चंगा है', सिवान में बोले योगी आदित्यनाथ, आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर बरसे