A
Hindi News बिहार मुकेश सहनी की पार्टी VIP में घमासान, मौर्य होटल में PC से पहले आपस में भिड़े कार्यकर्ता; देखें VIDEO

मुकेश सहनी की पार्टी VIP में घमासान, मौर्य होटल में PC से पहले आपस में भिड़े कार्यकर्ता; देखें VIDEO

पटना के मौर्य होटल में विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी की प्रेस कांफ्रेंस के लिए जुटे पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े- India TV Hindi Image Source : REPORTER विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। इस बीच, पटना के मौर्य होटल में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी की प्रेस कांफ्रेंस के लिए जुटे पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं, मुकेश सहनी की प्रेस कांफ्रेंस का समय शाम 4 बजे की जगह अब 6 बजे हो गया है।

पार्टी के दो गुटों के कार्यकर्ता भिड़े

सूत्रों के अनुसार, मौर्य होटल में मुकेश सहनी की प्रेस कांफ्रेंस के लिए कार्यकर्ता भारी संख्या में जमा हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पार्टी के दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई, जिसका वीडियो सामने आया है।

कार्यकर्ताओं के बीच हुए हंगामे और मारपीट की घटना के कारण पार्टी को अपना कार्यक्रम बदलना पड़ा। पहले प्रेस कांफ्रेंस का समय शाम 4 बजे निर्धारित किया गया था। लेकिन, घटना को देखते हुए आयोजकों ने प्रेस कांफ्रेंस का समय बदलकर 6 बजे कर दिया है।

बीजेपी ने सहनी के "अपमान" का लगाया आरोप

वहीं, बीजेपी की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के "अपमान" का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि सहनी का NDA में जो सम्मान था, वो अब खत्म हो गया है और विपक्षी गठबंधन में उन्हें 'डगरा का बैंगन' बनाकर फेंका जा रहा है।

जायसवाल ने कहा, "महागठबंधन में मुकेश सहनी के साथ अन्याय हो रहा है। उनके साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजग में सहनी का जो सम्मान था, वह अब महागठबंधन में पूरी तरह खत्म हो गया है। आज उन्हें ‘डगरा का बैंगन’ बनाकर फेंकने का काम किया जा रहा है।"

ये भी पढ़ें-

कर्नाटक कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूल और कॉलेज में RSS गतिविधियों पर लगेगी रोक

गुजरात में भाजपा के सभी मंत्रियों ने दे दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया गया ये फैसला