A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुजफ्फरपुर में कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर गोलियों से भूना; पूर्व मेयर समीर को AK-47 से किया था छलनी

मुजफ्फरपुर में कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर गोलियों से भूना; पूर्व मेयर समीर को AK-47 से किया था छलनी

बिहार के मुजफ्फरपुर में गैंगवार हुआ है। रविवार देर रात 2 अपराधियों ने कई हत्या के आरोपी और कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा को गोलियों से भून डाला। इस वारदात में जिस शूटर गोविंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वो मुजफ्फरपुर के चर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त था।

govind sharma murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बिहार के शार्प शूटर गोविंद शर्मा की फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर के अमर सिनेमा रोड पर रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा को गोलियों से छलनी कर दिया गया। जिस शूटर गोविंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, वो मुजफ्फरपुर के चर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त था।

घात लगाकर बैठे हमलावरों ने मारी गोली

जिस आइकॉन टावर्स में शूटर गोविंद को गोली मारी गई है, वहां वो किराए के फ्लैट में रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम गोविंद शर्मा पटना से मुजप्फरपुर लौटा था। वह गाड़ी से उतर कर जैसे ही अपने मकान की तरफ बढ़ा, घात लगाए हमलावरों ने उसे खदेड़कर कई राउंड फायरिंग की जिससे मौके पर ही गोविंद की मौत हो गई। शूटआउट के दौरान घात लगाए अपराधियों ने गोविंद को आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां मारी है।

घटनास्थल के पास की CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस गैंगवार, पुरानी दुश्मनी और आपसी रंजिश समेत कई एंगल पर जांच कर रही है।

कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटा था

सूचना मिलने के बाद एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके से पांच जिंदा कारतूस और छह खोखा बरामद हुआ है। गोविंद पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। सिटी एसपी के नेतृतित्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। गोविंद कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटा था।

पूर्व मेयर समीर हत्याकांड का आरोपी था गोविंद शर्मा

बता दें कि कुख्यात गोविंद शर्मा ने पूर्व मेयर समीर कुमार को एके 47 से भूनकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में भी तीन अन्य शूटरों के साथ शामिल था।
 
(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

यह भी पढ़ें-

लड़की से दो युवक करते थे प्यार, बॉयफ्रेंड ने दूसरे प्रेमी को थार से कुचलकर मार डाला; दिखाया एक्सीडेंट, ऐसे खुली पोल

तांत्रिक की क्रूर हत्या, आत्मा न भटके इसलिए लाश में ठोंकी 11 कीलें; आरोपी की मां का इलाज कर रहा था बाबा