1. Hindi News
  2. बिहार
  3. NEET Student Death Case: हत्या या आत्महत्या, पटना में नीट स्टूडेंट की मौत से पहले का वीडियो आया सामने

NEET Student Death Case: हत्या या आत्महत्या, पटना में नीट स्टूडेंट की मौत से पहले का वीडियो आया सामने

पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला और उलझ गया है। उसे अस्पताल ले जाते वक्त का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्रा को बेहोशी की हालत में गोद में उठाकर ले जाते हॉस्टल स्टाफ दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो...

नीट छात्रा की मर्डर मिस्ट्री उलझी, वीडियो आया सामने- India TV Hindi
Image Source : REPORTER नीट छात्रा की मर्डर मिस्ट्री उलझी, वीडियो आया सामने

जहानाबाद जिले की रहने वाली नीट छात्रा की पटना में हुई संदिग्ध मौत के मामले में हादसे के दिन का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज उस शंभू गर्ल्स हॉस्टल का है जिसमें रहकर छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि 6 जनवरी को जिस दिन हॉस्टल के कमरे में छात्रा के बेहोश होने की बात सामने आई थी, उस दिन काफी देर तक छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं आई थी। इसके बाद कुछ लड़कियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया था, दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लड़कियों और हॉस्टल के एक मेल स्टाफ ने स्टूल लगाकर दरवाजे की कुंडी को भीतर से खोला था।

लड़कियां छात्रा का नाम लेकर उसके कमरे के बाहर से बार बार आवाज़ लगा रही थीं, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। सीसीटीवी फुटेज में दरवाजा खुलते ही कुछ लड़कियो के रोने, घबराने की आवाज़ें सुनाई दे रही है, बगल के कमरे की लड़कियां अपने रूम से पानी का बॉटल लाती देखाी दे रही हैं। फिर एक दूसरे वीडियो में हॉस्टल का स्टाफ गोद में लड़की को लेकर नीचे अस्पताल ले जाते हुए भागता दिखता है।

देखें वीडियो 



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा का खुलासा

पुलिस शुरू से इसे आत्महत्या का मामला बता रही थी, क्योंकि उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरे दिन के सीसीटीवी में कोई अनजान आदमी कमरे या गलियारे में जाता नहीं दिखा है। लेकिन परिवार के आरोप के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यौन हिंसा की सम्भावना से इंकार किये जाने के बाद से ही इस मामले में लड़की के साथ रेप की बात कही जाने लगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके अंगवस्त्र पर पुरुष सिमेन मिले हैं जिससे मौत से पहले उसके साथ यौन हिंसा की बात कही जा रही है। बता दें कि इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। हॉस्टल से मिले इस वीडियो ने मामले को पेंचीदा बना दिया है।