A
Hindi News बिहार नीतीश कुमार ने नए मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, जानिए किसे कौन सा विभाग मिला?

नीतीश कुमार ने नए मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, जानिए किसे कौन सा विभाग मिला?

तीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में शामिल सभी नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। इन मंत्रियों ने कल शाम में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

नीतीश कैबिनेट के...- India TV Hindi Image Source : PTI नीतीश कैबिनेट के मंत्री

पटना:  बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में शामिल सभी नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। इन मंत्रियों ने कल शाम में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने मौजूदा कैबिनेट में कई मंत्रियों के विभाग भी बदल दिए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए साल भर से भी कम समय बाकी रह गया है। इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट में सात नए चेहरों को शामिल किया। सातों चेहरे बीजेपी से हैं। इसके साथ ही नीतीश कैबिनेट के सदस्यों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीट हैं। नियमों के अनुसार सदन की कुल सीट का 15 प्रतिशत ही मंत्री हो सकते हैं। इस लिहाज से राज्य मंत्रिपरिषद में अधिकतम 36 मंत्री ही हो सकते हैं।

विभागों का बंटवारा 

  1. राजस्व एवं भूमि -संजय सरावगी 
  2. सुनील कुमार -वन पर्यावरण 
  3. विजय मंडल -आपदा प्रबंधन 
  4. कृष्ण कुमार मंटू -IT 
  5. मोतीलाल प्रसाद -कला संस्कृति 
  6. राजू सिंह -पर्यटन 
  7. जीवेश मिश्रा -नगर विकास 

इनके विभाग बदले गए

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से पथ निर्माण और कला संस्कृति विभाग दो मंत्रालय ले लिए गए। पथ निर्माण विभाग नितिन नवीन को दे दिया गया जबकि कला और संस्कृति नए मंत्री मोतीलाल प्रसाद को दे दिया गया है। नितिन नवीन के पास पहले नगर विकास था। अब नगर विकास मंत्रालय नए मंत्री जीवेश मिश्रा को दे दिया गया है। 

बुधवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश सरकार के इस कैबिनेट विस्तार को बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले समाज के सभी वर्ग को मंत्रिपरिषद में प्रतिनिधित्व दिए जाने के एक प्रयास के रूप देखा जा रहा है।