A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण, देखें कार्यक्रम में कौन-कौन बड़े मेहमान पहुंचे

बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण, देखें कार्यक्रम में कौन-कौन बड़े मेहमान पहुंचे

पटना में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की कसम खाई। जानें NDA सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने कौन-कौन पहुंचा।

नीतीश कुमार के शपथ...- India TV Hindi
Image Source : PTI नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में कई बड़े नाम शामिल हुए।

पटना: बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ले ली है। पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के शपथ ग्रहण का भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें नीतीश कुमार और तमाम मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। इस खबर में देखें कौन-कौन से बड़े मेहमान नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे।

शपथ ग्रहण में शामिल होने कौन-कौन पहुंचा?

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह दिखाई दिए। यहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी पहुंचे। गांधी मैदान में बने मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी नजर आए।

गांधी मैदान के पास कड़ी रही सुरक्षा

बता दें कि कार्यक्रम में आने वाले वाले मेहमानों की लिस्ट में 150 लोगों का नाम शामिल था। पटना के गांधी मैदान में मेहमानों के लिए 2 मंच बनाए गए थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मद्देनजर पटना के गांधी मैदान के आसपास के कई सड़कों पर ट्रैफिक के लिए रास्ते बदले गए। इससे पहले मंगलवार को, बिहार के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान उनके साथ कई निवर्तमान मंत्री भी मौजूद रहे थे।

ये भी पढ़ें-

'जो जीता वही सिकंदर', नीतीश की जिद और किस्मत का नवंबर कनेक्शन, जानें

'महायुति में कोई मतभेद नहीं', अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले एकनाथ शिंदे, NDA का घटक दल होने पर गर्व