1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Nitish Kumar Shapath Grahan: 'जो जीता वही सिकंदर', नीतीश की जिद और किस्मत का नवंबर कनेक्शन, जानें

Nitish Kumar Shapath Grahan: 'जो जीता वही सिकंदर', नीतीश की जिद और किस्मत का नवंबर कनेक्शन, जानें

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 19, 2025 11:46 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 12:03 am IST

बिहार के विधानसभा में जीत मिलने के बाद एनडीए ने आखिरकार नीतीश कुमार को ही अपने विधायक दल का नेता चुना है, यानी अब 10वीं बार नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश की जिद और किस्मत का कनेक्शन, जानें कैसे पहुंचे शिखर तक...

नीतीश कुमार- India TV Hindi
नीतीश कुमार Image Source : PTI

बिहार के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में 20 नवंबर 2025 को नीतीश कुमार शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया है, इसी मैदान में नीतीश पहले भी तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। चौथी बार वे सीएम पद की शपथ गांधी मैदान में लेंगे, जिसके गवाह खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई गणमान्य लोग होंगे। शपथ ग्रहण का भव्य आयोजन किया गया है और जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

नीतीश कुमार
Image Source : PTIनीतीश कुमार

नीतीश कुमार का किस्मत कनेक्शन

नीतीश कुमार की किस्मत का कनेक्शन राजनीति से ही जुड़ा रहा, हालांकि उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की पढ़ाई की थी। नालंदा के हरनौत से दिल्ली तक और फिर बिहार तक की उनकी राजनीतिक यात्रा कई राहों पर गुजर कर आज यहां तक पहुंची है जहां वे अब अपने राजनीतिक ढलान की तरफ अग्रसर हैं। नीतीश ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन कभी किसी के सामने घुटने नहीं टेके। अपनी जिद और अपने किस्मत कनेक्शन को लेकर हमेशा आगे बढ़ते रहे।

नीतीश कुमार
Image Source : PTIनीतीश कुमार

 

लास्ट इनिंग में लगा दिया छक्का

आज सियासी महकमे में इस बात की चर्चा जरूर हो रही है कि शायद ही किसी नेता का राजनीतिक करियर ऐसा होगा जो संभवत: अपनी आखिरी पारी में भी गजब का छक्का लगाया है और बेहतर स्ट्राइक रेट बना लिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जदयू और गठबंधन एनडीए के प्रदर्शन ने तो आलोचकों को भी आश्चर्य में डाल दिया है। विपक्ष की तो हवाईयां उड़ रही हैं और वो विश्वास नहीं कर पा रहे कि बिहार की राजनीति में कुछ महीनों से सबसे कमजोर खिलाड़ी माने जा रहे और रिटायरमेंट की कगार पर पहुंच चुके नीतीश कुमार ने आखिरी इनिंग में ऐसी जोरदार पारी खेल दी है।  

नीतीश कुमार
Image Source : PTIनीतीश कुमार

जब नीतीश के जीवन में आया टर्निंग प्वाइंट

नालंदा के हरनौत के कल्याण बिगहा में आयुर्वेद के जानकार वैद्य के घर में जन्मे नीतीश बचपन से ही गंभीर स्वभाव के रहे हैं उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी रहे। बचपन में नीतीश को लोग प्यार से मुन्ना कहकर बुलाते थे। प्रारंभिक पढ़ाई लिखाई के बाद साल 1972 में उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जिसे आज का एनआईटी पटना कहा जाता है, इसी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और बिहार राज्य बिजली बोर्ड में नौकरी करने लगे, लेकिन मन राजनीति में लगा और जेपी आंदोलन से जुड़ गए, यहीं से उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट आया। 

हार से जीत, जो जीता वही सिकंदर

राजनेता बनने के सफर में उन्हें हार से शुरुआत करनी पड़ी और साल 1977 और 1980 के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह पराजित हुए। फिर नीतीश कुमार ने पहली बार जीत हासिल की और साल 1985 में विधायक बने, फिर मंत्री बने और फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने। किस्मत का कनेक्शन ऐसा रहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में जिस सफर की शुरुआत उन्होंने की वो आज भी जारी है और 20 नवंबर को वो 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार
Image Source : PTIनीतीश कुमार

बिहार के लिए नीतीश की जिद

नीतीश कुमार की जिद ही रही कि बिहार को विकसित राज्य बनाना है और जंगलराज से मुक्त कराना है, इस जिद को उन्होंने पूरा किया और तमाम जद्दोजहद के बाद भी सीएम की कुर्सी पर आज भी काबिज हैं और अपनी राजनीति के अब आखिरी पड़ाव पर भी शायद इस कुर्सी पर कायम रहेंगे। उनकी जिद और किस्मत के कनेक्शन में एक और बात जानने वाली है कि इसका नवंबर से भी अच्छा कनेक्शन निकल कर सामने आता है। 

नवंबर का महीना बहुत है खास, जानें कैसे

संयोग कहें या नीतीश कुमार की किस्मत, नवंबर का महीना उनके लिए लकी है क्योंकि नवंबर के महीने में ही वो पांच बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। उसमें भी 20 नवंबर देखें तो इस दिन उन्होंने दो बार सीएम पद की शपथ ली है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत