1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उमेश यादव ने 38 की उम्र में लिया 5 विकेट हॉल, दो साल बाद रणजी ट्रॉफी में हुई वापसी

उमेश यादव ने 38 की उम्र में लिया 5 विकेट हॉल, दो साल बाद रणजी ट्रॉफी में हुई वापसी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 12, 2026 11:27 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 11:27 pm IST

विदर्भ को छोड़कर पंजाब की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेल रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव ने असम के खिलाफ शानदार वापसी की है। उन्होंने मैच में पांच विकेट झटककर अपनी नई टीम के लिए धमाकेदार शुरुआत की है।

Umesh Yadav- India TV Hindi
उमेश यादव Image Source : PTI

38 साल के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने करीब दो साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की है। उन्होंने पंजाब के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट झटके। चंडीगढ़ में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब ने असम की टीम को 373 रनों पर रोक दिया। उमेश यादव ने दिसंबर 2024 के बाद अपना पहला रणजी मैच खेलते हुए दो दिनों में 24 ओवर फेंके और 70 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने अपने फर्स्‍ट क्‍लास करियर में 16वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

पारी की शुरुआत से ही शानदार लय में दिखे उमेश यादव

उमेश ने मैच के पहले दिन ही शानदार गेंदबाजी करते हुए ओपनर ऋषभ दास को बिना खाता खोले आउट कर दिया और फिर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए राजवीर सिंह को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सोमवार को उन्होंने असम के निचले क्रम के बल्लेबाज अमलान ज्योति दास, मुख्तार हुसैन और मोहित ठाकुर को आउट किया, जिससे पंजाब की टीम असम की टीम को 400 के अंदर ऑलआउट करने में रखने में कामयाब रही।

उमेश यादव ने पहली पारी में फेंके 24 ओवर

उमेश यादव ने इस मैच में 24 ओवर डाले, इस दौरान उन्होंने 70 रन खर्च करते हुए 5 विकेट निकाले। वहीं पंजाब के 26 साल के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 23 ओवर फेंके। असम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के शानदार खेल के बावजूद, इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया और उनको बड़ा स्कोर बनाने से रोका। असम की पारी को आगे बढ़ाने में कप्तान दानिश दास और शिबसंकर रॉय के शानदार शतकों ने अहम भूमिका निभाई। दानिश ने 186 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली। वहीं शिबसंकर रॉय 143 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अब तक 124 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं उमेश यादव

उमेश यादव अब तक 124 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 226 पारियों में 29.71 के औसत से 380 विकेट हासिल किए हैं। एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 48 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह 15 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। विदर्भ छोड़ने के बाद लोग कह रहे थे कि उमेश यादव अब किसी छोटी टीम से खेलेंगे। लेकिन उमेश ने साफ किया कि वह किसी कमजोर टीम में जाने के बजाय किसी बड़ी और मजबूत टीम से खेलना चाहते थे, जो बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हो। इसीलिए उन्होंने मजबूत पंजाब टीम का दामन थामा।

यह भी पढ़ें

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत इंडिया ए मैच से हुए बाहर

WPL में इतिहास रचने वाली तारा नॉरिस की वापसी, 2027 में MI के लिए मचाएंगी धमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।