7 खिलाड़ियों को पहली बैर मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
इस नई लिस्ट में टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर और डैन लॉरेंस जैसे 7 खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। इसके अलावा, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स और हेनरी क्रोकोम्ब के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाकर दो साल का कर दिया गया है। इन सभी 11 खिलाड़ियों का यह कॉन्ट्रैक्ट 30 सितंबर 2028 तक चलेगा।
इंग्लैंड ने फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के मकसद से डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में भी बदलाव किए हैं। इस केटेगरी में जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रीव और मैथ्यू रेविस को पहली बार शामिल किया गया है।
खास बात यह है कि मेसन क्रेन की वापसी आठ साल से अधिक समय बाद सीनियर टीम में हुई है, जबकि 18 साल के थॉमस रीव इस लिस्ट में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी करके टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। इनके अलावा, जोश हल, एडी जैक और मिच स्टेनली भी इस सूची का हिस्सा हैं, जिससे इस केटेगरी में कुल 9 खिलाड़ी हो गए हैं।
ECB ने कोचिंग स्टाफ में भी किया है बदलाव
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम के कोचिंग स्टाफ में भी कई बड़े बदलाव किए हैं। अब माइक यार्डी को मुख्य बैटिंग कोच और रिचर्ड डॉसन को स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ट्रॉय कूली अपनी तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका में बने रहेंगे। टेस्ट टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ रिचर्ड डॉसन, मार्कस ट्रेस्कोथिक, जेम्स फोस्टर और एरिक सिमंस काम करेंगे।
इसके अलावा व्हाइट-बॉल के कोच ब्रेंडन मैकुलम के स्टाफ में सारा टेलर, जीतन पटेल और टिम साउदी को शामिल किया गया है, जबकि पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन को मेंटोर की खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नया कोचिंग स्टाफ इंग्लैंड के आगामी दौरों की तैयारी संभालेगा, जिसमें टीम को टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका और सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।
ECB के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी
जो रूट, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर, विल जैक्स, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, ओली रॉबिन्सन, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, जोश टंग
2026-27 के लिए इंग्लैंड डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट: जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रेव, मैथ्यू रेविस, मिच स्टेनली
यह भी पढ़ें
IND vs SL वनडे मैच का वेन्यू नहीं होगा चेंज, BCCI सचिव ने कहा- मैच शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं
तिलक वर्मा ने रोहित-विराट वाले क्लब में बनाई जगह, T20I के टॉप-5 फील्डर्स में शामिल हुआ नाम