1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL वनडे मैच का वेन्यू नहीं होगा चेंज, BCCI सचिव ने कहा- मैच शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं

IND vs SL वनडे मैच का वेन्यू नहीं होगा चेंज, BCCI सचिव ने कहा- मैच शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 12, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 04:39 pm IST

BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे मैच दिल्ली में ही खेला जाएगा।

IND vs SL ODI Match- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैच Image Source : AFP

दिसंबर के महीने में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे मैच को लेकर खबर थी कि दिल्ली में होने वाले वनडे मैच को अहमदाबाद शिफ्ट किया जाएगा लेकिन अब इस खबर को बीसीसीआई ने गलत करार दिया है। हाल ही में अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी।

देवजीत सैकिया ने इस पूरे मामले पर क्या कहा? 

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि दिल्ली से वनडे मैच शिफ्ट होने की खबर बिल्कुल गलत है। बीसीसीआई ने इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया है। ये मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से देवजीत सैकिया ने दिल्ली वनडे को अहमदाबाद शिफ्ट करने की खबर को नकारते हुए कहा कि दिल्ली में होने वाले भारत-श्रीलंका वनडे मैच को अहमदाबाद शिफ्ट किए जाने की खबर सही नहीं है। बीसीसीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वो कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए बीसीसीआई की आधिकारिक प्रेस रिलीज का सहारा लें। बाइलेट्रल सीरीज के मैचों को एक नीति का पालन करते हुए शहरों को दिया जाता है।

क्यों आई थी मैच शिफ्ट करने की खबरें?

दिल्ली से भारत-श्रीलंका वनडे मैच के शिफ्ट होने की खबरें इसलिए आ रही थीं क्योंकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेनोवेशन का काम होना था। इसके तहत स्टेडियम की पिच, आउटफील्ड और ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह आधुनिक बनाया जाना था। ऐसी चर्चा थी कि इस काम की वजह से मैच को किसी दूसरी जगह पर बदला जा सकता है, लेकिन बीसीसीआई ने इन सभी खबरों को पूरी तरह से गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि मैच दिल्ली में ही होगा।

श्रीलंका दौरे का शेड्यूल

श्रीलंकाई टीम इस साल दिसंबर में भारत दौरे पर आएगी, जहां 13 दिसंबर को दिल्ली में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इसके बाद, 16 दिसंबर को बेंगलुरु और 19 दिसंबर को अहमदाबाद में अगले दो मुकाबले खेले जाएंगे। भारत के लिए ये वनडे मैच काफी अहम हैं क्योंकि इनसे टीम 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपने खिलाड़ियों का सही कॉम्बिनेशन तैयार कर सकेगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 22 दिसंबर को राजकोट में पहला टी20 मैच खेला जाएगा, जबकि अगले दो टी20 मुकाबले 24 दिसंबर को कटक और 27 दिसंबर को पुणे में होंगे।

यह भी पढ़ें 

करीब दस साल बाद टेस्ट टीम में वापसी, लेकिन ​फिर भी फ्लॉप, पहली पारी में तो डक पर आउट

क्रिकेट में गजब संयोग, मैच की दोनों पारियों में गेंद और रन बराबर, 44 पारियों से नहीं आई सेंचुरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।