दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान का आमना-सामना हुआ। पहले 2 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरा मुकाबला भी अपने नाम करते हुए अफगानिस्तान का T20I सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया है। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने तूफानी 108 रनों की पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन ने 50 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2 विकेट झटके। राशिद खान और अब्दुल्लाह को 1-1 विकेट मिला।
भारत के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी अफगान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना सकी और महज 94 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने 127 रनों से अफगान टीम को हराते हुए T20I सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इस पूरी सीरीज में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों खराब रही।
भारत ने 15 सितंबर को खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। इससे पहले टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर बढ़त बनाई थी। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बार फिर अफगानिस्तान को पटखनी दी। इस मैच में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भारत की जीत के हीरो रहे। पहले मुकाबले में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाने के बाद नितीश ने शानदार वापसी की और तीन विकेट अपने नाम किए। तीसरे और आखिरी मुकाबले में भी रेड्डी 3 शिकार करने में सफल रहे।
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।