1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा के फैन हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाज, बोले- उनका तोड़ हमारी टीम के पास नहीं है

अभिषेक शर्मा के फैन हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाज, बोले- उनका तोड़ हमारी टीम के पास नहीं है

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 12, 2026 03:50 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 03:53 pm IST

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार स्प्रिंगर ने तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। मैच के बाद उन्होंने जमकर अभिषेक की तारीफ की है। इस मैच में स्प्रिंगर ने दो विकेट लिए।

Shamar Springer after taking wicket of abhishek sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा का विकेट लेने के बाद शमार स्प्रिंगर Image Source : PTI

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने में कामयाब रही। टीम इंडिया की इस जीत में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की भूमिका अहम रही। बल्ले से अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 अहम विकेट निकाले। अर्शदीप को इस शानदार प्रदर्शन के लिए POTM अवॉर्ड मिला। मैच के खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार स्प्रिंगर ने जमकर अभिषेक शर्मा की तारीफ की है।

अभिषेक शर्मा को लेकर शमार स्प्रिंगर ने क्या कहा?

तीसरे टी20 मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शमार स्प्रिंगर ने बताया कि उनकी टीम ने अभिषेक को रोकने के लिए एक 'प्लान बी' तैयार किया था, जिसके तहत उनके सामने जितना संभव हो सके डिफेंसिव रुख अपनाना था और उन्हें बड़े शॉट्स खेलने से रोककर केवल एक या दो रन लेने के लिए मजबूर करना था। हालांकि, अभिषेक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इस रणनीति को फेल कर दिया और सिर्फ 30 गेंदों में 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

अभिषेक शर्मा एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं- शमार स्प्रिंगर

शमार स्प्रिंगर ने कहा कि अभिषेक शर्मा एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं, इसलिए उनके खिलाफ हमारी यही योजना थी कि हम जितना संभव हो सके डिफेंसिव अप्रोच रखें और उन्हें बड़े शॉट लगाने के बजाय केवल एक या दो रन ही लेने दें। चूंकि विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी थी और वे खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं, इसलिए आप मैदान पर ज्यादा नियंत्रण नहीं रख सकते। ऐसे में उनके खिलाफ डिफेंसिव होने के अलावा आपके पास करने के लिए सचमुच और कुछ नहीं बचता है। हमारी टीम के पास उन्हें रोकने के लिए कोई और ऑप्शन नहीं था।

भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रखा था 224 रन का टारगेट

वेस्टइंडीज की टीम को उम्मीद थी कि लक्ष्य का पीछा करते समय दूसरी पारी में ओस आएगी जिससे भारतीय गेंदबाजों के लिए गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन दूसरी पारी में ओस नहीं आई। भारतीय गेंदबाजों ने पिच का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए वेस्टइंडीज को 209 रन पर रोक दिया, जिससे भारत ने यह मुकाबला 14 रन से अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 224 रनों का टारगेट रखा था।

यह भी पढ़ें

रवींद्र जडेजा ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, टीम ने रणजी ट्रॉफी में बना दिए करीब 400 रन

करीब दस साल बाद टेस्ट टीम में वापसी, लेकिन ​फिर भी फ्लॉप, पहली पारी में तो डक पर आउट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।