1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जमीन के नीचे 100 किलो सोना दबे होने का दिया लालच, फिर हड़प ली जमीन, 20 लाख रुपये से ज्यादा खर्च भी करा दिए

जमीन के नीचे 100 किलो सोना दबे होने का दिया लालच, फिर हड़प ली जमीन, 20 लाख रुपये से ज्यादा खर्च भी करा दिए

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 12, 2026 10:27 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 10:40 pm IST

उत्तराखंड के खटीमा में 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पने की साजिश का मामला सामने आया है। इस मामले में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

khatima land scam by gold- India TV Hindi
खटीमा में जमीन हड़पने का मामला सामने आया। Image Source : REPORTER

उत्तराखंड के खटीमा से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स से जमीन के नीचे 100 किलो से अधिक सोना दबे होने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी और बेशकीमती जमीन हड़पने की कथित साजिश की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पूजा-पाठ के नाम पर पीड़ित से 20 लाख रुपये से अधिक खर्च कराए गए। इसके बाद खुद को पुलिस का दरोगा बताने वाले व्यक्ति के जरिए दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके अलावा सख्स से करीब 10 लाख रुपये नकद लेने का भी आरोप है।

पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

खटीमा में हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने छह नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में जमीन की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों में यूथ कांग्रेस के एक नेता का नाम और फोटो होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, रजिस्ट्री में नाम और फोटो होने मात्र से किसी व्यक्ति की आपराधिक संलिप्तता साबित नहीं होती। इस पहलू पर पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

4 आरोपी गिरफ्तार किए गए

इस हैरान कर देने वाली घटना के सामने आने के बाद खटीमा के सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि मामले में जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस घटना से जुड़े फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि राजनीतिक दल से जुड़े कुछ लोगों की संलिप्तता के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश में भी हैरान करने वाला मामला

आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश में भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 90 बीघा जमीन में धांधली का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस जमीन में से 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता की गांव में मौजूद जमीन पर कब्जे की कोशिश के लिए फर्जी वसीयत और कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया गया। (रिपोर्ट: सुरेन्द्र कुमार गुप्ता)

ये भी पढ़ें- पुरुषों के टॉयलेट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगा दी? Viral Video देख हैरान हुए लोग, मजेदार रिएक्शन आए सामने

देहरादून में ट्रिपल मर्डर, मकान नंबर 16 से अचानक सुनाई पड़ी चीख-पुकार, लोगों ने देखा- हत्यारा पेंचकस से कर रहा था लगातार वार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।