1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुरुषों के टॉयलेट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगा दी? Viral Video देख हैरान हुए लोग, मजेदार रिएक्शन आए सामने

पुरुषों के टॉयलेट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगा दी? Viral Video देख हैरान हुए लोग, मजेदार रिएक्शन आए सामने

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 09, 2026 11:19 am IST,  Updated : Oct 09, 2026 11:26 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुरुषों के टॉयलेट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन देखी गई। इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है।

Sanitary pad vending machine in uttrakhand, Sanitary pad vending machine in male toilet video, male - India TV Hindi
पुरुषों के टॉयलेट का वीडियो वायरल। Image Source : X/@BE_MEWADI & X/@DANK_JETHA

उत्तराखंड के एक पुरुष शौचालय के अंदर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस अनोखे दृश्य ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। लोग कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं— “समझ नहीं आया”, “ये क्या चल रहा है भाई?” और “जेंडर इक्वालिटी? भाई, सच में।” वीडियो में बैकग्राउंड में गाना “चाहूं मैं या ना” बज रहा है, जिससे पूरा सीन और भी ड्रामेटिक लग रहा है। 

एक्स पर सामने आया वीडियो 

एक्स पर इस वीडियो को @be_mewadi और @Dank_jetha नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वा

यरल क्लिप में साफ दिख रहा है कि पुरुषों के वॉशरूम की दीवार पर सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन लगी हुई है। दावा किया जा रहा है कि यह उत्तराखंड के किसी कॉलेज या कोचिंग सेंटर का है, हालांकि सटीक स्थान और इसे लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है कि मशीन जानबूझकर लगाई गई या गलती से। फिर भी वीडियो ने हजारों लाइक्स और शेयर हासिल किए हैं।   

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन 

यह क्लिप इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर तेजी से फैला। एक पोस्ट पर लाखों व्यूज मिले। लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह ट्रांसजेंडर या अन्य जरूरतों को ध्यान में रखकर लगाया गया, या फिर सिर्फ इंस्टॉलेशन की गलती है। कुछ ने सुझाव दिया कि सभी जेंडर के लिए कॉमन सुविधाएं होनी चाहिए, लेकिन पारंपरिक सेटअप में यह असामान्य लगता है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं मिश्रित और मजेदार हैं। कई यूजर्स ने हंसी के साथ प्रतिक्रिया दी। एक ने लिखा— “जेंडर इक्वालिटी? भाई, सच में?” तो दूसरे ने मजाक में “MENstruation” शब्द का इस्तेमाल किया। 

कई लोग हैरानी जताते हुए पूछ रहे हैं कि पुरुष शौचालय में महिलाओं की हाइजीन प्रोडक्ट की मशीन क्यों लगाई गई। कुछ ने इसे जेंडर इक्वलिटी की मिसाल बताया तो कुछ ने प्रशासनिक गलती करार दिया। 
एक यूजर ने लिखा कि, 'दुस्साहस देखो लोगों का......वो भी चुरा कर ले गए सारे।'

सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें का काम 

सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें आमतौर पर महिलाओं के शौचालयों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक जगहों पर लगाई जाती हैं ताकि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को आसानी से पैड उपलब्ध हो सकें। भारत में मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। उत्तराखंड में भी सार्वजनिक शौचालयों और संस्थानों में ऐसी मशीनें लगाई गई हैं। लेकिन पुरुष शौचालय में इसकी मौजूदगी ने लोगों को चौंका दिया है। 
गौरतलब है कि, इससे पहले पेड़-पौधों के बीच बालकनी में बने टॉयलेट का वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
..
5 स्टार होटलों में टॉयलेट सीट में बर्फ क्यों डाली जाती है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; दिलचस्प है वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।