1. होम
  2. Author
  3. Shaswat Gupta
Shaswat Gupta

Shaswat Gupta

शाश्‍वत गुप्‍ता इंडिया टीवी में बतौर सीनियर सब एडिटर वायरल डेस्क पर कार्यरत हैं। इससे पहले ये टाइम्स नाउ नवभारत, दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण में सेवाएं दे चुके हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर से ताल्लुक रखने वाले शाश्वत को पत्रकारिता में 7 सालों का अनुभव है। पत्रकारीय जीवन के आरम्भ में इन्होंने कानपुर के बिकरू कांड (विकास दुबे प्रकरण), कन्‍नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन का कैश कांड (200 करोड़ की बरामदगी), माफिया मुख्‍तार अंसारी की यूपी वापसी जैसी बड़ी घटनाओं की कवरेज में अपना योगदान दिया। ऐसी ही अन्य तमाम बड़ी घटनाओं का डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर भी शानदार प्रस्‍तुतिकरण किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई इनकी यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्क, प्रादेशिक, सोशल मीडिया, नेशनल से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। इनको हिन्‍दी साहित्‍य और लेखन में खास रुचि है। लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव जैसे महत्‍वपूर्ण विषयों की कवरेज में भी ये विशेष रुचि रखते हैं और अपने पत्रकारीय कर्तव्‍य का निर्वाह करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इन्‍हें सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म जैसै- यूट्यूब, एक्‍स (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर खबरों के प्रकाशन, लाइव स्‍ट्रीमिंग और ग्राफिक क्रिएशन की भी बेहतर समझ है। फैक्‍ट चेक और आंकड़ों की सत्‍यता व सटीकता इनकी प्राथमिकता है। इनसे shaswatgupta@indiatvnews.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Read more

Shaswat Gupta