1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या अमेरिका ओवररेटेड है? भारतीयों को US की लग्जरी दिखने वाली चीजों पर महिला का रिएक्शन, Video में बताई रिएलिटी

क्या अमेरिका ओवररेटेड है? भारतीयों को US की लग्जरी दिखने वाली चीजों पर महिला का रिएक्शन, Video में बताई रिएलिटी

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 24, 2026 03:31 pm IST,  Updated : Oct 24, 2026 03:31 pm IST

सोशल मीडिया पर एक भारतीय महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने बताया है कि भारतीयों को अमेरिका में लग्जरी दिखने वाली चीजें वहां कितनी कॉमन हैं।

भारतीय महिला का...- India TV Hindi
भारतीय महिला का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@KRISHNA_IN_AMERICA

अमेरिका में रह रही एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसमें उन्होंने भारत और अमेरिका की बुनियादी सुविधाओं की तुलना की है। महिला का कहना है कि भारत में जो चीजें लग्जरी या जरूरी लगती हैं, अमेरिका में वे आम बात हैं और उनका कोई मुद्दा ही नहीं बनता। महिला का नाम कृष्णा रावत है। वे पेंसिल्वेनिया में रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @krishna_in_america पर ढाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

वीडियो में कृष्णा रावत साफ शब्दों में बताती हैं, “भारत में जिन चीजों के बिना घर चलाना मुश्किल लगता था, अमेरिका आकर पता चला कि इन चीजों की यहां जरूरत भी नहीं पड़ती।” उन्होंने खास तौर पर तीन मुख्य बातें बताईं। पहला, पीने का पानी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में पीने के पानी के लिए आरओ (RO) की जरूरत नहीं पड़ती। टोंटी से निकला पानी भी पी सकते हैं। दूसरा, हवा की क्वालिटी। उन्होंने बताया कि हवा इतनी साफ है कि एयर प्यूरीफायर की जरूरत नहीं पड़ती। तीसरा, बिजली। उन्होंने पूछा कि पिछली बार पावर कट कब हुआ था? यहां किसी को याद भी नहीं है। इसलिए इनवर्टर की भी जरूरत नहीं पड़ती।  

अमेरिका में भी टूटी सड़के हैं

 महिला ने आगे बताया कि अमेरिका में टूटी-फूटी सड़कें भी देखने को नहीं मिलतीं। अगर बारिश या बर्फबारी के बाद सड़क पर गड्ढे हो भी जाएं तो उनकी रिपोर्ट और मरम्मत तुरंत हो जाती है। उन्होंने शिक्षा की भी बात की। यहां बच्चे पब्लिक स्कूल जाते हैं, जहां ट्यूशन फीस नहीं देनी पड़ती। मेडिकल सुविधाओं के बारे में उन्होंने कहा कि अमेरिका में मेडिकल महंगा जरूर है, लेकिन वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलती है। वीडियो के कैप्शन में कृष्णा रावत ने लिखा, “साफ हवा, पीने का पानी, सुरक्षित सड़कें, भरोसेमंद बिजली और अच्छी शिक्षा कोई लग्जरी नहीं है। बल्कि बुनियादी जरूरतें हैं। यह तुलना किसी देश को नीचा दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि बेहतर व्यवस्था की उम्मीद के लिए है!” उन्होंने लोगों से पूछा कि भारत में इनमें से किन चीजों पर सबसे पहले काम होना चाहिए।

 सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं 

यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। कई यूजर्स ने सहमति जताई और कहा कि ये सचमुच बुनियादी जरूरतें हैं। कुछ लोगों ने पानी को प्राथमिकता दी, तो कुछ ने 24 घंटे बिजली की मांग की। एक यूजर ने कमेंट किया कि अच्छा काम करने के लिए ईमानदारी और सिविक सेंस जरूरी है, जो कई लोगों और नेताओं में कम दिखता है। कुछ ने भारत की तरक्की की तारीफ भी की और कहा कि कई शहरों में सुविधाएं सुधर रही हैं। कृष्णा रावत का यह वीडियो सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि जागरूकता का माध्यम बन गया है। कई एनआरआई और भारत में रहने वाले लोग इससे जुड़ रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अमेरिका की सुविधाएं डेवलप्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का नतीजा हैं, जबकि भारत में आबादी और संसाधनों की चुनौतियां ज्यादा हैं। वहीं कुछ का मानना है कि बेहतर शासन और योजना से भारत में भी ये सुविधाएं आम हो सकती हैं। 

कई बार वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो  

अमेरिका में रह रहे भारतीयों के ऐसे अनुभव अक्सर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में लोग अमेरिका की महंगाई और अकेलेपन की बात करते हैं, तो कुछ बुनियादी सुविधाओं की तारीफ करते हैं। यह पोस्ट खास इसलिए है क्योंकि इसमें वे साफ कह रही हैं कि मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि सुधार की उम्मीद जगाना है। वीडियो में दिख रही साफ सड़कें, हरे-भरे इलाके और सामान्य घर-परिवेश ने भी लोगों का ध्यान खींचा। कई कमेंट्स में लोग पूछ रहे हैं कि क्या टोटी का पानी वाकई पीने लायक है और क्या हर जगह बिजली इतनी भरोसेमंद है। जवाब में कुछ अमेरिकी शहरों के अनुभव साझा किए जा रहे हैं, जहां पानी की क्वालिटी अच्छी है और बिजली कटौती दुर्लभ है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'अमेरिका को भारत से सीखने की जरूरत है,' मुंबई मेट्रो की इन चीजों से प्रभावित हुई विदेशी महिला, Video Viral  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।