1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास, तोड़ा इंडोनेशिया के खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास, तोड़ा इंडोनेशिया के खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 24, 2026 02:07 pm IST,  Updated : Oct 24, 2026 02:07 pm IST

तिलक वर्मा ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में दो शानदार कैच पकड़कर एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Tilak Varma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : GETTY

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा ने दो कैच पकड़कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने पहला कैच अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में पकड़ा, फिर दूसरा कैच भुवनेश्वर कुमार के तीसरे ओवर में उन्होंने डेरिल मिचेल का कैच पकड़ा। यह उनका इस मैच का दूसरा कैच था।

इस साल अब तक 26 कैच पकड़ चुके हैं तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने एक साल के अंदर बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। वह इस साल अब तक 26 कैच पकड़ चुके हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो के नाम था, जिन्होंने 2025 में 25 कैच पकड़े थे, जबकि यूएई के मोहम्मद वसीम ने 2024 में 24 कैच लिए थे। मलेशिया के शर्विन मुनियांडी ने 2025 में 21 कैच लपके थे। युगांडा के ब्रायन मसाबा ने 2023 में 20 कैच और बांग्लादेश के तंजीद हसन ने 2025 में 20 कैच लपके थे।

T20Is में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर

  • 26 - तिलक वर्मा (भारत), 2026
  • 25 - डैनिलसन हावो (इंडोनेशिया), 2025
  • 24 - मोहम्मद वसीम (UAE), 2024
  • 21 - शर्विन मुनियांडी (मलेशिया), 2025
  • 20 - ब्रायन मसाबा (युगांडा), 2023
  • 20 - तंज़ीद हसन (BAN, 2025

टीम इंडिया को मिली थी अच्छी शुरुआत

मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पारी की शुरुआत में ये फैसला सही साबित होता हुआ दिखा। अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने टिम सीफर्ट को आउट किया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल का विकेट लिया। 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अपने पहले विकेट के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा।

भुवनेश्वर कुमार को लंबे समय के बाद मिला विकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी वापसी तो हुई थी, लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द होने के कारण उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जब उन्हें मौका मिला, तो उनकी गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई और उन्होंने 4 ओवर में 49 रन खर्च कर दिए, वहां उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। आखिरकार, अब जाकर दूसरे टी20 मुकाबले में उन्हें अपनी पहली सफलता मिली है और इस तरह भुवी ने पूरे 1434 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई विकेट हासिल किया है।

यह भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले किया बड़ा ऐलान, 14999 रन बनाने वाले पोलार्ड को बनाया हेड कोच

वैभव सूर्यवंशी को मिला प्लेइंग XI में मौका, लेकिन नहीं करेंगे ओपनिंग, कप्तान ने किया साफ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।