1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय ने मनाया भतीजे शिवांश का बर्थडे, आराध्या भी दिखीं साथ, भाभी श्रीमा ने शेयर कीं तस्वीरें, मनमुटाव की खबरों पर लगा फुल स्टॉप

ऐश्वर्या राय ने मनाया भतीजे शिवांश का बर्थडे, आराध्या भी दिखीं साथ, भाभी श्रीमा ने शेयर कीं तस्वीरें, मनमुटाव की खबरों पर लगा फुल स्टॉप

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 24, 2026 02:05 pm IST,  Updated : Oct 24, 2026 02:05 pm IST

ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या और पूरे परिवार के साथ अपने भाई के बेटे यानी अपने भतीजे शिवांश का बर्थडे मनाया, जिसकी तस्वीरें उनकी भाभी श्रीमा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही परिवार में मनमुटाव की खबरों पर भी फुल स्टॉप लगता नजर आ रहा है।

shrima rai- India TV Hindi
ऐश्वर्या-आराध्या ने मनाया शिवांश का बर्थडे। Image Source : INSTAGRAM/@SHRIMARAI

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन खबरों में हमेशा बनी रहती हैं। उनकी एक-एक एक्टिविटी पर फैंस की नजर रहती है और जैसे ही सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी कोई नई तस्वीर या वीडियो आते हैं, फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो जाती है। यूं तो ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं, लेकिन जब भी फैमिली से जुड़ा कोई अपडेट आता है तो वह सुर्खियों में आ ही जाता है। पिछले दिनों ऐश्वर्या ने अपने भाई-भाभी आदित्य राय और श्रीमा राय के साथ रक्षाबंधन मनाया था और अब भतीजे शिवांश के बर्थडे पर भी वह अपने मायके पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें उनकी भाभी श्रीमा ने शेयर की हैं।

ऐश्वर्या ने मनाया भतीजे शिवांश का बर्थडे

लंबे समय सै ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि ऐश्वर्या और उनकी भाभी श्रीमा के बीच सब ठीक नहीं है, लेकिन लगातार सामने आ रहीं फैमिली फोटोज कुछ और ही बयां कर रही हैं। पहले तो ऐश्वर्या ने रक्षाबंधन अपने भाई-भाभी के साथ सेलिब्रेट किया और अब भतीजे शिवांश का जन्मदिन में भी शामिल हुईं। बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या अपने भतीजे के बर्थडे में गईं, जिसकी तस्वीरें श्रीमा राय ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या को अपने भाई-भाभी, उनके बच्चों, अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ फैमिली फोटो के लिए पोज करते देखा जा सकता है।

फोटो में दिखी परिवार की बॉन्डिंग

इन तस्वीरों में ऐश्वर्या की अपने भाई और उनके परिवार के साथ बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। तस्वीर में ऐश्वर्या ब्लू शर्ट में दिखाई दे रही हैं और आराध्या डेनिम शर्ट पहने हुए हैं। वहीं शिवांश सबसे आगे खड़े हैं और सामने केक और एक बुके नजर आ रहा है। वहीं अन्य स्लाइड्स में श्रीमा ने अपने बेटे के कुछ खास पलों की झलक दिखाई है, जिसमें कहीं वह त्वाइकांडो का यूनिफॉर्म पहने मेडिटेट करते नजर आ रहे हैं तो कहीं गले और हाथ में सांप पकड़े दिखाई दे रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए श्रीमा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे प्यारे शिवांश को जन्मदिन मुबारक! आने वाले समय में और भी शरारतें हों, प्रकृति के साथ और ज्यादा समय बीते, खूब हंसी-मजाक हो और ढेर सारी दुआएं मिलें। मुझे तुम पर बहुत गर्व है!'

भाभी श्रीमा राय संग खत्म हुई अनबन

ऐश्वर्या राय को उनकी भाभी श्रीमा के साथ एक ही फ्रेम में देखकर उनके फैंस खुश हैं। दरअसल, पिछले महीनों ऐश्वर्या राय और उनकी भाभी श्रीमा राय के रिश्तों को लेकर विवाद और सोशल मीडिया ड्रामा देखने को मिला था। विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक सोशल मीडिया यूजर ने श्रीमा के एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि वो नहीं जानता था कि श्रीमा, ऐश्वर्या की भाभी हैं। इस पर श्रीमा ने जवाब दिया था, 'अच्छा है, मैं चाहती हूं कि आप मुझे मेरी खुद की पहचान से जानें।' इसी पोस्ट के बाद ऐश्वर्या के फैंस ने श्रीमा को निशाने पर लेना शुरू कर दिया था और उन पर ऐश्वर्या से जलने और मनमुटाव रखने के भी आरोप लगाए थे, क्योंकि श्रीमा, ऐश्वर्या के साथ तस्वीरें शेयर नहीं करती थीं। ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए श्रीमा ने कहा था कि जिन्हें ऐश्वर्या की तस्वीरें देखनी हैं, वे ऐश्वर्या के आधिकारिक पेज पर जा सकते हैं।

श्रीमा राय ने दी थी सफाई

कमेंट्स के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद श्रीमा राय ने उस यूजर के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उसने अपने कमेंट के लिए माफी मांगी थी और कहा कि उनके कमेंट को गलत तरीके से पेश किया गया। श्रीमा ने शालीनता से जवाब देते हुए कहा कि इसमें यूजर की गलती नहीं है। बाद में श्रीमा ने साफ किया कि वह अपनी खुद की स्वतंत्र पहचान बनाना चाहती हैं और उनके मन में ऐश्वर्या या परिवार के किसी सदस्य के प्रति गलत भाव नहीं है। वहीं इस रक्षाबंधन पर दोनों के साथ आने के बाद साफ हो गया कि पुरानी सारी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ेंः समीरा रेड्डी का गोवा वाला घर, 4 हजार स्क्वायर फीट में बसा है खूबसूरत आशियाना, गार्डन में लगे नारियल, चीकू, केले और काजू के पेड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।