मुकेश अंबानी-नीता अंबानी की बेटी और जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया। 23 अक्टूबर को ईशा अंबानी का जन्मदिन था, इस मौके पर उनके सबसे करीबी दोस्त और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी ने उन्हें ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। ओरी ने ईशा अंबानी के बर्थडे पर एक बहुत ही मजेदार और प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद ओरी 'कुछ कुछ होता है' के शाहरुख खान बने हैं और ईशा अंबानी को उन्होंने 'अंजलि' बनाया है और दोनों को 'ये लड़का है दीवाना' पर थिरकते देखा जा सकता है। ओरी के इस सरप्राइज ने अब हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
ओरी का ईशा अंबानी को अनोखा सरप्राइज
ईशा अंबानी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए ओरी ने बेहद अनोखा रास्ता चुना। कोई लग्जरी गिफ्ट देने की जगह उन्होंने AI की मदद से अपना और ईशा अंबानी का एक प्यारा सा वीडियो बनाया है और 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर 'कुछ कुछ होता है' के आइकॉनिक सॉन्ग 'ये लड़का है दीवाना' को रीक्रिएट किया है। वीडियो में ओरी शाहरुख बने हैं और ईशा अंबानी को अंजलि के तौर पर पेश किया है और दोनों साथ में थिरकते दिखाई दे रहे हैं। ईशा अंबानी को विश करने के लिए ओरी ने जो अनोखा तरीका चुना है, उसकी अब सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।
ओरी ने ईशा अंबानी को विश किया बर्थडे
ये एआई जनरेटेड वीडियो शेयर करते हुए ओरी ने ईशा अंबानी को बर्थडे विश किया है। ओरी ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे ईशा अंबानी। आप जैसे हो वैसे होने के लिए थैंक यू।' वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ओरी ने मुझे उनसे प्यार करने के लिए एक और कारण दे दिया। बेहद शानदार वीडियो।' एक अन्य ने लिखा- 'वो ओरी की बेस्ट फ्रेंड हैं यार।' एक और लिखता है- 'बहुत ही प्यारा वीडियो। क्या वीडियो बनाया है, ओरिजनल से भी बेहतर।' वहीं कई ने 'क्यूट' लिखते हुए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
'देवी शक्ति' लुक में ईशा अंबानी का जलवा
ईशा अंबानी पिछले दिनों अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित 'देवी शक्ति' इवेंट में भी अपने लुक को लेकर चर्चा में रहीं। इस इवेंट में ईशा अंबानी ने नवरात्रि के मौके पर और स्वदेश का एक साल पूरा होने पर पूरा अंबानी परिवार शानदार एथनिक लुक में नजर आया, लेकिन सबसे ज्यादा ईशा अंबानी के लुक की रही। उन्होंने एक मल्टी कलर लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ईशा का ये लहंगा मशहूर डिजाइनर करण तोरानी ने डिजाइन किया था, जिस पर हाथ से काम किया गया था। ये लहंगा करीब 10 कारीगरों ने 90 दिनों से भी ज्यादा समय में तैयार किया था, जिस पर कलमकारी और ओडिशा की पट्टचित्र कला का संगम देखने को मिला।
ये भी पढ़ेंः 'रिश्ता खत्म करने का फैसला मेरा नहीं था', अवंतिका मलिक ने बताई इमरान खान से शादी टूटने की वजह, बोलीं- एक की गलती नहीं