Highlights
- ट्रंप ने ईरान को दी हमले की धमकी
- ईरान ने ट्रंप को दिया धमकी का जवाब
- समुद्र में इंटरनेट केबल काटने की धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नई सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अगर तेहरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो वाशिंगटन एक और ऑपरेशन शुरू कर सकता है। इससे कुछ घंटे पहले ही एक अमेरिकी दूत ने कहा था कि इसी सप्ताहांत तक ईरान पर फिर से बड़े हमले हो सकते हैं।
शुक्रवार को फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान ट्रंप ने कहा, "हम एक और 'एपिक फ्यूरी' (Epic Fury) कर सकते हैं।" यहां उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना द्वारा चलाए जाने वाले युद्ध के लिए इस्तेमाल किए गए नाम का जिक्र किया। ट्रंप की इस धमकी के बाद ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और इजराइल ने अगर दोबारा हमला किया तो ईरान खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को निशाना बना सकता है।
क्या है ईरान का आगे का प्लान?
हमले से बचने के लिए ईरान ने अपना आगे का प्लान तैयार कर लिया है। ईरान खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछे इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की योजना तैयार की है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गाईस के राजनीतिक मामलों के उप प्रमुख यदोल्लाह जावानी ने कहा है कि अगर ईरानी बुनियादी ढांचे पर हमला हुआ तो ईरान होर्मुज के नीचे मौजूद सात प्रमुख इंटरनेट केबल को काट देगा। समुद्र के नीचे की इंटरनेट केबल से लेकर सैन्य ठिकानों तक कोई जगह सुरक्षित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि, ईरान की ना केवल समुद्र के नीचे बिछे इन केबल तक पूरी पहुंच है, वह इन्हें पूरी तरह से नष्ट भी कर सकता है।
इंटरनेट केबल कटने से क्या होगा नुकसान?
बता दें कि समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल दुनिया के करीब 99 प्रतिशत इंटरनेट ट्रैफिक पहुंचाती हैं। कई केबल कटने से इंटरनेट की रफ्तार धीमी हो सकती है और वित्तीय लेनदेन, ऑनलाइन कारोबार और क्लाउड सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा युद्ध के दौरान केबल की मरम्मत भी मुश्किल हो सकती है, क्योंकि बीमा लागत बढ़ने और समुद्री क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलने में देरी हो सकती है।
ट्रंप का बदलता रहता है मूड
ट्रंप ने जहां एक तरफ ईरान पर फिर से हमले की धमकी दी है, उससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने ही कहा था, अमेरिका युद्ध को बहुत जल्दी खत्म कर सकता है। फिर खुद ही सवाल भी उठाया कि क्या अमेरिका को इस युद्ध को तुरंत खत्म करना चाहिए या फिर इसे धीरे-धीरे कमजोर पड़ने देना चाहिए? ट्रंप ने अपने बयान में कहा, अमेरिका के पास युद्ध खत्म करने की क्षमता है, लेकिन सवाल यह है कि इसे खत्म किया जाए या इसे धीरे-धीरे खत्म होने दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को वह सब मिल रहा है जो वह चाहता है, हमारा तेल होर्मुज के रास्ते से होकर लगातार आ रहा है।
ये भी पढ़ें:
खाड़ी में फिर छिड़ेगा युद्ध? अमेरिका और इजरायल ईरान पर बड़े हमले की कर रहे तैयारी, जल्द करेंगे अटैक