1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समीरा रेड्डी का गोवा वाला घर, 4 हजार स्क्वायर फीट में बसा है खूबसूरत आशियाना, गार्डन में लगे नारियल, चीकू, केले और काजू के पेड़

समीरा रेड्डी का गोवा वाला घर, 4 हजार स्क्वायर फीट में बसा है खूबसूरत आशियाना, गार्डन में लगे नारियल, चीकू, केले और काजू के पेड़

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 24, 2026 11:42 am IST,  Updated : Oct 24, 2026 11:42 am IST

समीरा रेड्डी कुछ साल पहले ही मुंबई की चकाचौंध से दूर गोवा में जाकर बस गईं। पिछले दिनों अर्चना पूरन सिंह ने अपने व्लॉग में उनके लग्जरी घर की झलक दिखाई थी, जो चारों तरफ से हरियाली से घिरा है। समीरा रेड्डी के घर के गार्डन में नारियल से लेकर चीकू और काजू तक के पेड़ लगे हैं।

sameera reddy- India TV Hindi
समीरा रेड्डी। Image Source : YOUTUBE/ARCHANA PURAN SINGH

समीरा रेड्डी मुंबई से गोवा शिफ्ट हो चुकी हैं। करीब 5 साल पहले  एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया छोड़कर गोवा शिफ्ट हो गई थीं। समीरा जब मुंबई से गोवा शिफ्ट हुईं, उन्होंने न केवल अपना शहर बदला, बल्कि जिंदगी जीने का तरीका भी बदला। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वह अक्सर अपने हरे-भरे इलाके में बसे बंगले और इसके गार्डन की झलक साझा करती रहती हैं। वहीं पिछले दिनों अर्चना पूरन सिंह भी अपने परिवार के साथ समीरा के गोवा स्थित घर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अभिनेत्री के घर का 'होम टूर' भी दिया। होम टूर में समीरा ने अपने घर के साथ-साथ अपने बंगले के चारों ओर फैले हरे-भरे और फलों से लदे बगीचे की झलक भी दिखाई। इसे देखकर अर्चना पूरन सिंह और उनका परिवार बेहद खुश हो गया।

समीरा रेड्डी का खूबसूरत घर और गार्डन

समीरा रेड्डी का गोवा वाला घर ऊंचे ताड़ (पाम) और फलों के पेड़ों से घिरा है। खास बात तो ये है कि अभिनेत्री इस बगीचे में उगने वाले फलों और अन्य चीजों का पूरा इस्तेमाल भी करती हैं। समीरा के घर की जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, वो है इसके चारों तरफ की हरियाली। एक्ट्रेस का घर ऊंचे, स्थानीय और ट्रॉपिकल पेड़ों से घिरा है, जिनमें बांस, नीम, चीकू, नारियल, काजू और यहां तक की एवाकाडो के पेड़ भी शामिल हैं। समीरा ने अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार से बात करते हुए बताया था कि वह करीब 10 दिन के लिए गोवा आई थीं और फिर कभी वापस नहीं गईं। उन्होंने मुंबई छोड़कर यहीं बसने का मन बना लिया।

पहले ही दिन घर में निकला सांप

अभिनेत्री ने इस घर से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि शुरुआत में उन्हें यहां सेट होने में थोड़ी समस्या गई थी, क्योंकि आस-पास कुछ भी नहीं था और वह हमेशा से सिटी वाले इलाके में रही हैं। उनके घर से दूर-दूर तक कुछ नहीं दिखता था। वह जब गोवा स्थित इस 4 हजार स्क्वायर फीट में फैली प्रॉपर्टी में रहने आईं तो दूसरे ही दिन एक सांप निकल आया था, जिसे देखकर वह काफी डर गई थीं। लेकिन, धीरे-धीरे उन्हें यहां रहना अच्छा लगने लगा। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पहले बहुत नखरे होते थे, लेकिन गोवा में रहते हुए उन्होंने झाड़ू-पोंछा से लेकर घर के अन्य काम तक, सब करना सीख लिया।

समीरा रेड्डी का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो समीरा रेड्डी सालों बाद इस साल मई में रिलीज हुई 'आखिरी सवाल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में नजर आए थे और उनके साथ नमाशी चक्रवर्ती, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा थे। अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो एक पॉलिटिकल ड्रामा है। इसमें संजय दत्त ने प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी की भूमिका निभाई है। फिल्म में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के बारे में बनी-बनाई कहानियों और सच्चाई को आसान और भरोसेमंद तरीके से दिखाया गया है।

ये भी पढ़ेंः ईशा अंबानी को बर्थडे पर BFF ओरी से मिला सबसे खास सरप्राइज, रीक्रिएट किया शाहरुख-काजोल का आइकॉनिक गाना, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।