1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंखों से पट्टी हटी और सामने खड़ी मिली चमचमाती स्कूटी, ​अनंत अंबानी का सरप्राइज पाकर रोने लगा डिलीवरी ब्वॉय; Video

आंखों से पट्टी हटी और सामने खड़ी मिली चमचमाती स्कूटी, ​अनंत अंबानी का सरप्राइज पाकर रोने लगा डिलीवरी ब्वॉय; Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 25, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Oct 25, 2026 02:14 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ब्लिंकइट के ​एक डिलीवरी ब्वॉय को कथित तौर पर अनंत अंबानी से गिफ्ट में स्कूटी मिली।

blinkit delivery boy, delivery boy gets scooty, anant ambani gifted scooty, viral video, viral news- India TV Hindi
डिलीवरी ब्वॉय को मिला सरप्राइज। Image Source : X/@PINKIPRAGYA

कई डिलीवरी ब्वॉय साइकिल या पुराने वाहनों पर काम करते हैं। छोटी सी मदद उनके जीवन को आसान बना सकती है। इसी कड़ी में हम आपको बताते हैं कि, मुंबई में एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की भावुक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। साइकिल पर ऑर्डर डिलीवर करने वाले सुजीत को नई स्कूटी गिफ्ट में मिली तो वे खुशी से रो पड़े। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं – “दिल जीत लिया।” 

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @PinkiPragya नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में सुजीत साइकिल पर डिलीवरी के लिए जा रहे थे। मुंबई के परोपकारी और इंफ्लुएंसर हुसैन मंसूरी ने उन्हें रोककर नाम पूछा और पूछा कि बाइक क्यों नहीं ली। सुजीत ने जवाब दिया, “सर, इतने कम में कहां बाइक ले पाएंगे, महंगाई बहुत है।” मंसूरी ने उन्हें डिलीवरी पूरी करके वापस आने को कहा और सरप्राइज का वादा किया। 

आंखों से हटी पट्टी और फिर...

जब सुजीत वापस आए तो मंसूरी ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उन्हें लाल कपड़े से ढकी स्कूटी के पास ले गए। कपड़ा हटाते हुए मनसूरी ने कहा, “छोटा सा तोहफा है अनंत अंबानी जी की तरफ से।” नई स्कूटी देखकर सुजीत भावुक हो गए। उन्होंने मंसूरी को गले लगा लिया और आंखों में आंसू भर आए। “थैंक यू सर” कहते हुए वे रोने लगे। बता दें कि, सुजीत पहले साइकिल पर ही ऑर्डर पहुंचाते थे। महंगाई और कम कमाई के कारण बाइक या स्कूटी खरीदना उनके लिए मुश्किल था। नई स्कूटी मिलने से उनका काम आसान हो जाएगा। डिलीवरी पार्टनर्स अक्सर लंबे घंटे काम करते हैं और मौसम की मार झेलते हैं। ऐसे में यह तोहफा उनके लिए बहुत मायने रखता है।

अनंत अंबानी की जमकर हुई तारीफ 

यह वीडियो हुसैन मंसूरी के इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ और करोड़ों व्यूज हासिल कर चुका है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी यह तेजी से फैला।  इस पर कई यूजर्स ने अनंत अंबानी की जमकर तारीफ की। 

एक यूजर ने लिख कि, “पैसा होना एक बात है, लेकिन बड़ा दिल होना बिल्कुल अलग बात है। हर अमीर इंसान यह नहीं जानता कि दूसरों को अमीर महसूस कराकर उन्हें खुश कैसे किया जाए।”

दूसरे यूजर ने बताया कि उस पल ने उन्हें कितना गहरा असर डाला, उन्होंने लिखा, “कितना अजीब है… उस लड़के का रिएक्शन देखकर मैं अपने आंसू नहीं रोक सका।” 

तीसरे यूजर ने अनंत अंबानी के समाज सेवा के कामों, खासकर उनके वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन प्रोजेक्ट, वंतारा की तारीफ़ की। यूजर ने कमेंट किया, “मुझे वंतारा प्रोजेक्ट के लिए अनंत अंबानी बहुत पसंद हैं…।”

एक ने कहा ​कि, “उनका दिल सच में बहुत बड़ा है। एक अमीर परिवार से होने के बावजूद, वे बहुत समझदारी से बड़े हुए। उनकी परेशानियाँ (सेहत से जुड़ी) सच में भगवान का आशीर्वाद हैं जो उनकी आत्मा को ऊपर उठाती हैं। अगर हो सके, तो किसी तरह उनकी कोशिश में शामिल होना चाहूंगा।” 

गौरतलब है कि, इससे पहले 15 रुपये के ऑर्डर पर 500 की टिप पाने वाले डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - 

ब्लिंकइट एजेंट को शादी में ₹2,100 की नोटों की माला पहनाकर किया पेमेंट, रिएक्शन देख मुस्कुराने पर मजबूर हुए यूजर्स  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।