1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LoC के पास धमाके में 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर, शव ले गए पाकिस्तानी फौजी

जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LoC के पास धमाके में 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर, शव ले गए पाकिस्तानी फौजी

 Reported By: Manish Prasad,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 12, 2026 08:32 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 09:26 pm IST

जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास एक जबरदस्त धमाके में 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। पूरा घटनाक्रम पाकिस्तान के हजिरा इलाके के बादरपुर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।

JAMMU KASHMIR- India TV Hindi
4 आतंकियों के मारे जाने की खबर Image Source : REPORTER INPUT

पुंछ: जम्मू कश्मीर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई है। यहां 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। उनके शव को पाकिस्तान के फौजी वापस अपने साथ ले गए हैं और ये सारी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई हैं।

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान की तरफ से करीब साढ़े चार बजे आतंकियों ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार कर भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारतीय सीमा के पास  आतंकियों ने IED लगाने की कोशिश की। इसी दौरान वे भारतीय सेना के एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ग्रिड की चपेट में आ गए, जिसके बाद चार आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

यह पूरा घटनाक्रम पाकिस्तान के हजिरा इलाके के बादरपुर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। इस इलाके में पाकिस्तानी सेना की 66 फ्रंटियर फोर्स की तैनाती की जानकारी सामने आई है। ये पाकिस्तान आक्यपाइड जम्मू कश्मीर के हजीरा का इलाका है। पाकिस्तानी सेना की मदद या पनाह में आतंकी भारतीय सीमा में IED लगाने की कोशिश कर रहे थे।

भारतीय सीमा की तरफ यह जनरल एरिया कृष्णा घाटी का है। घटनास्थल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भारतीय सेना के हेडक्वार्टर भेजे गए हैं, ताकि वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पूरे घटनाक्रम का आकलन कर सकें।

Jammu and Kashmir
Image Source : REPORTER INPUT4 आतंकियों के मारे जाने की खबर

तस्वीरों में दिखे संदिग्ध

तस्वीरों में पठानी सूट पहने कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। इनके पास पिस्टल होने और जंगल के बीच IED लगाने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है। शुरुआती विवरण में चार से छह संदिग्धों की मौजूदगी है, जबकि चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

इस मामले में लश्कर के एक कमांडर से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, आतंकियों की पहचान, उनकी संख्या और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

हालांकि अगर जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल अलर्ट मोड में हैं और हर गतिविधि पर बारीक नजर रखी जा रही है। यही कारण है कि आतंकियों के आका चिढ़े हुए हैं क्योंकि उनके नापाक मंसूबे पूरे नहीं हो रहे हैं। 

इससे पहले मारे गए लश्कर कमांडर मूसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। इसमें पता लगा था कि वह जंगल में छिपा रहा और घाव पर शहद लगाता रहा।

ये भी पढ़ें-

बारामूला में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद, बड़ी आतंकी साजिश टली; जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।