A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: 'काहे भाग रही हो, अभी सम्मानजक बात करेंगे', CM नीतीश ने मंच से किसे रोका? सभा में दिखा रोचक दृश्य

VIDEO: 'काहे भाग रही हो, अभी सम्मानजक बात करेंगे', CM नीतीश ने मंच से किसे रोका? सभा में दिखा रोचक दृश्य

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के तहत आज बांका जिले के कटोरिया प्रखंड का दौरा किया। जब वे जनसभा को संबोधित कर रहे थे तब कुछ महिलाएं बीच में उठकर जाने लगीं। इस पर सीएम ने जो कहा, वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

nitish kumar- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के तेलंगावा में समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान एक रोचक दृश्य देखने को मिला। यह एक मजेदार वाकया था, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभा से जाती हुई महिलाओं को टोक-टोककर रोक रहे थे।

कुर्सियां उठाकर कार्यक्रम स्थल से जाने लगीं महिलाएं

दरअसल, नीतीश कुमार जब सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान कुछ महिलाएं अपनी कुर्सियां उठाकर कार्यक्रम स्थल से जाने लगीं। इस पर मुख्यमंत्री ने मंच से ही उन्हें रोकते हुए कहा, “काहे भाग रही हो, अभी बतायेंगे ना, यहीं रहो। अभी तो आप लोगों के लिए ही बोलना है। पहले यहीं बैठी थीं, अब क्यों जा रही हैं? यहां महिलाओं की संख्या भी ज्यादा है, रुको… अभी सम्मानजनक बात करेंगे, सबसे ज्यादा आप लोगों के बारे में ही बात होगी।”

मुख्यमंत्री के इस संबोधन के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच हल्की हलचल और मुस्कान का माहौल बन गया। कई महिलाएं जो जाने लगी थीं, वे रुक गईं और फिर से अपनी जगह पर बैठकर कार्यक्रम सुनने लगीं। यह दृश्य कार्यक्रम का आकर्षण बन गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय भी रहा।

Image Source : reporter inputअपनी कुर्सियां उठाकर कार्यक्रम स्थल से जाने लगीं महिलाएं।

महिला सशक्तिकरण, विकास योजनाओं पर दिया जोर

स्थानीय लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह अंदाज अलग और सहज था, जिससे कार्यक्रम में एक हल्का और मानवीय पहलू भी देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, विकास योजनाओं और सामाजिक भागीदारी पर भी जोर दिया।

(रिपोर्ट- दीपक कुमार)

वायरल हो रहा वीडियो-