A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के सीएम पद की कल शपथ लेंगे नीतीश, उससे पहले ही बता दिया अपना एजेंडा, जानें क्या कहा

बिहार के सीएम पद की कल शपथ लेंगे नीतीश, उससे पहले ही बता दिया अपना एजेंडा, जानें क्या कहा

बिहार चुनाव में मिली जीत के बाद एनडीए ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया है और वे कल यानी 20 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। जानिए उससे पहले नीतीश ने क्या बताया एजेंडा?

नीतीश कुमार ने बता दिया एजेंडा- India TV Hindi
Image Source : PTI नीतीश कुमार ने बता दिया एजेंडा

पटना: बिहार चुनाव में मिली जीत के बाद आज एनडीए ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है। नीतीश कुमार ही बिहार के अगले सीएम होंगे और कल यानी 20 नवंबर को नीतीश पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने नई सरकार का एजेंडा बता दिया है। नीतीश ने एक ही लाइन में कह दिया है कि अब और ज्यादा विकास करना है, पहले से ज्यादा काम करना है।

पीएम मोदी के लिए कही ये बात...

नीतीश ने आगे कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही नीतीश ने लालू की पार्टी राजद पर बिना नाम लिए निशाने साधते हुए 2005 से पहले वालों ने कोई काम किया? उन्होंने कहा कि ये सेंट्रल हॉल भी तो हम लोग का ही बनाया हुआ है। अब सब जब तय हो गया है तो बिहार का और तेजी से विकास होगा। हमें मिलकर काम करना है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कहा, "सब जगह से फायदा हो रहा है। पहले से तो बिहार अच्छा बढ़ रहा है और अब खूब आगे बढ़ेगा।" 

कल सुबह 11.30 बजे होगा शपथ ग्रहण

सीएम के रूप में नीतीश कुमार 10वीं बार शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11:30 बजे होगा। नीतीश के साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए विधायकों का भी शपथ ग्रहण कल हो सकता है।
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस आज रात बिहार पहुंचेंगे और नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी डीसीएम शिंदे भी शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने आज रात बिहार पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें:
गांधी मैदान में नीतीश कुमार कल चौथी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, एक बार लालू यादव का हो चुका है शपथ ग्रहण
बिहार की नई सरकार में कौन-कौन बन रहा है मंत्री? यहां देखिए संभावित लिस्ट