A
Hindi News बिहार Raghunathpur Election Result 2025: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की जीत, जेडीयू के आकाश हारे

Raghunathpur Election Result 2025: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की जीत, जेडीयू के आकाश हारे

Raghunathpur Election Result 2025: बिहार की रघुनाथ विधानसभा सीट से राजद ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने जीत हासिल की।

osama shahabuddin raghunathpur result- India TV Hindi Image Source : PTI रघुनाथपुर में ओसामा जीते

Raghunathpur Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर ओसामा साहब ने 9248 वोट से जीत दर्ज की है। राजद ने यहां से बिहार के बाहुबली रहे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट दिया था और वह जीत हासिल करने में सफल रहे। जेडीयू के विकाश कुमार सिंह ने उन्हें कड़ी चुनौती दी, लेकिन हरा नहीं सके। ओसामा को 88278 वोट मिले। वहीं, विकाश को 79030 वोट मिले।

ओसामा का क्या है हाल?

बिहार की रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शुरुआत में पीछे चल रहे थे। पहले राउंड में वह आगे चल रहे थे, लेकिन दूसरे राउंड में वह पिछड़ गए। दूसरे राउंड की गिनती के बाद जदयू के विकास कुमार सिंह को 7536 वोट, ओसामा सहाब को 7491 वोट और तीसरे नंबर पर निर्दलीय उपेंद्र सिंह को 303 वोट मिले थे। 26 राउंड की गिनती के बाद उन्होंने जीत हासिल की।

कौन-कौन है मैदान में?

बिहार के सिवान जिले के अंतर्गत आने वाली रघुनाथपुर विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने विकास कुमार सिंह को मैदान में उतारा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने ओसामा सहाब को मैदान में उतारा। वहीं, जनसुराज ने राहुल कीर्ति को टिकट दिया था। इस सीट से कुल 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की शानदार जीत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन ने 202 सीटें जीतीं। बीजेपी 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी और 85 सीटों के साथ जेडीयू दूसरे नंबर पर रही। चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी 19 सीटें जीतने में सफल रही। महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। आरजेडी को 25 सीटें मिली और कांग्रेस सिर्फ 6 सीटें जीत सकी। एआईएमआईएम को भी पांच सीटें मिलीं। जीतन राम मांझी की हम को 5 सीटों पर जीत मिली।

बिहार चुनाव परिणाम का Live यहां देखें- Bihar Election Result 2025

ये भी पढ़ें- Maithili Thakur Result Live: अलीनगर सीट पर मैथिली ठाकुर का क्या है हाल? यहां देखें रिजल्ट

Karakat Election Result: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को काराकाट में अब तक कितने वोट मिले?