1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Karakat Election Result: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को काराकाट में कितने वोट मिले? जानें किस नंबर पर रहीं

Karakat Election Result: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को काराकाट में कितने वोट मिले? जानें किस नंबर पर रहीं

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 14, 2025 10:40 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 09:11 pm IST

बीजेपी नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। उन्हें सिर्फ 23469 वोट मिले। वह तीसरे नंबर पर रहीं। सीपीआई के अर्जुन सिंह ने 74157 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

ज्योति सिंह और पवन सिंह। - India TV Hindi
ज्योति सिंह और पवन सिंह। Image Source : JYOTI'S INSTAGRAM ACCOUNT

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी और जेडीयू की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। एनडीए के खाते में 200 से ज्यादा सीटें गई हैं। चुनाव के दौरान बीजेपी नेता और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी भी काफी चर्चा में रही थीं। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी है। 

काराकाट सीट पर किसे कितने वोट?

काराकाट सीट की बात करें तो यहां पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। ज्योति सिंह को कुल 23469 वोट मिले। वहीं अन्य प्रमुख नेताओं की बात करें तो काराकाट से जदयू के महाबलि सिंह को 71321 वोट मिले, जो कि इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे। सीपीआईएम के अरुण सिंह ने 74157 वोट हासिल किए और 2836 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। इस सीट पर सीपीआई-एमएल के अरुण सिंह और महाबलि सिंह की बीच कांटे की टक्कर रही। जन सुराज पार्टी के योगेंद्र सिंह को 7503 वोट ही मिले।  

काराकाट सीट के ताजा आंकड़े यहां देखें

बिहार में दो चरण में हुआ मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ। दोनों चरणों का संयुक्त मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की जनता ने छप्पर फाड़ कर मतदान किया।

यह भी पढ़ें-

Bihar Assembly Election Live: बिहार चुनाव की मतगणना जारी, यहां देखें चुनाव से जुड़े नतीजे

"हम सरकार बना रहे हैं", मतगणना के बीच तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या बोले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।