A
Hindi News बिहार पटना में क्रिकेट खेलते दिखे MLA ओसामा शहाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

पटना में क्रिकेट खेलते दिखे MLA ओसामा शहाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

सीवान के रघुनाथपुर से आरजेडी विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का पटना में क्रिकेट खेलते वीडियो सामने आया है। ओसाम MLA फ्लैट के कैंपस में क्रिकेट खेलते नजर आए। विधायक बनने के बाद ओसामा अपने क्षेत्र के साथ-साथ राजधानी पटना में भी लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं।

क्रिकेट खेलत ओसामा शहाब का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT क्रिकेट खेलत ओसामा शहाब का वीडियो हुआ वायरल

पटना: देश-दुनिया में इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है। हर गली-मोहल्ले से लेकर बड़े शहरों तक क्रिकेट की चर्चा खूब हो रही है। इस बीच, पटना स्थित विधायक आवास परिसर में भी टी20 वर्ल्ड कप की झलक देखने को मिली, जब सिवान के रघुनाथपुर से आरजेडी के नवनिर्वाचित विधायक ओसामा शहाब ने बैट-बॉल थामकर सड़क पर ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।

दरअसल, विधायक आवास कैंपस में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बैट-बॉल देखते ही ओसामा शहाब का क्रिकेट प्रेम जाग उठा। कुर्ता-पायजामा पहने विधायक ने न केवल बल्लेबाज़ी की, बल्कि सड़क पर फील्डिंग भी लगा दी। रघुनाथपुर से पहली बार विधायक बने ओसामा शहाब इन दिनों अपने क्षेत्र के साथ-साथ राजधानी पटना में भी लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं।

ओसामा शहाब के बारे में 

बता दें कि ओसामा शहाब बिहार के कद्दावर और बाहुबली नेता रहे पूर्व सांसद मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे हैं। शहाबुद्दीन ने लंबे समय तक सीवान की राजनीति पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी और वे बिहार की राजनीति के प्रभावशाली चेहरों में गिने जाते थे। वहीं, ओसामा की माता हिना शहाब भी राजनीति में सक्रिय रही हैं और उन्होंने कई चुनावों में हिस्सा लेकर परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया।

ओसामा शहाब का जन्म बिहार के सीवान जिले में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से हुई। 12वीं तक की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने हायर स्टडी के लिए विदेश का रुख किया और लंदन से कानून की पढ़ाई करते हुए एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की।

साल 2021 में कोरोना काल के दौरान पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन का जेल में रहते हुए निधन हो गया। इसके बाद, ओसामा शहाब दिल्ली और लंदन से लौटकर अपने पैतृक क्षेत्र सीवान आ गए। इसी साल उनका निकाह सीवान की आयशा से हुआ। आयशा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से MBBS कर चुकी हैं और पेशे से एक प्रैक्टिसिंग डॉक्टर हैं।

ओसामा शहाब ने साल 2024 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। इसके बाद 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में ओसामा शहाब ने पहली बार चुनावी मैदान में उतरते हुए सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट से RJD के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही ओसामा शहाब ने विधायक के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें-

नशे में धुत महिलाओं ने कैब ड्राइवर को गालियां दीं, हेलमेट और हाथों में चेन लपेटकर पीटा; VIDEO वायरल

विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका