1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'शादीशुदा' महिला से जबरन करा दिया पकड़ौआ विवाह, कोर्ट मैरिज के वक्त लड़के ने किया इनकार

'शादीशुदा' महिला से जबरन करा दिया पकड़ौआ विवाह, कोर्ट मैरिज के वक्त लड़के ने किया इनकार

बाढ़ में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है, जिसमें एक शादीशुदा महिला से जबरन विवाह करा दिया गया। लड़के ने कोर्ट मैरिज के दौरान विवाह से इनकार कर दिया। कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

पकड़ौआ विवाह- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पकड़ौआ विवाह

बाढ़ सिविल कोर्ट परिसर में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री ऑफिस में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचे इस मामले में उस वक्त अजीब अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब लड़का पक्ष ने जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाया और लड़के ने कोर्ट मैरिज करने से इनकार कर दिया। लड़के का आरोप है कि वह लड़की की बहन ईशा से शादी करने के लिए राजी था, जबकि उसकी शादी जबरन बड़ी तकाशुदा बहन सीता से गांव से करा दी गई। वहीं लड़की पक्ष ने लड़के पर बीस लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाया है। 

जबरन शादी कराने वाले लड़के का नाम नीतीश कुमार है जो दो महीने पहले अपने किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे और वहां उनकी मुलाकात जबरन शादी कराने वाली सीता देवी नाम की लड़की से हुई। सीता देवी हाथीदह की रहने वाली हैं। वो पहले से शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। पति से तलाक के बाद सीता अपनी मां के साथ ही रह रही हैं। नीतीश की सीता से दो महीने पहले मुलाकात हुई और तब से दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी। 

जबरन कराया गया पकड़ौआ विवाह  

वहीं नीतीश का आरोप है कि वो बुधवार को बेगूसराय में जीडी कॉलेज गए थे, वहीं सीता देवी ने उन्हें अपने घर छोड़ने के लिए कहा। नीतीश का कहना है कि वो सीता देवी को उनके घर छोड़ने के लिए गया, तो सीता के परिवार के लोगों ने उन्हें रात भर घर पर ही रुक जाने के लिए कहा। इसके बाद रात में जबरदस्ती मारपीट कर उनकी गांव के ही एक मंदिर में सीता से शादी करा दी। सीता देवी पटना में किसी हॉस्पिटल में नर्स हैं। 

कोर्ट मैरिज के वक्त लड़ने से शादी से किया इनकार

शादी के बाद जब नीतीश और सीता कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे, तब नीतीश ने शादी के पेपर पर साइन करने से मना कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कोर्ट परिसर में मौजूद गार्ड ने दोनों को पकड़कर बाढ़ थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब आगे मामले की जांच में जुटी है।

नीतीश का कहना है कि लड़की ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा था जिसके बाद वहां घर के पास स्थित सड़क किनारे एक मंदिर में जबरन शादी करा दी, लड़की उसे बार-बार फोन करती थी और कहती थी मैं बातचीत नहीं करूंगा तो वो मर जाएगी।

लड़की का आरोप दोनों रिलेशनशिप में थे

उधर सीता ने बताया कि वह नीतीश को पहले ही बता चुकी थी कि उसकी शादी हो चुकी है और एक बेटी भी है। 10 साल पहले ही उनका अपने पहले पति से तलाक हो चुका है। नीतीश से उनकी मुलाकात एक शादी समारोह में दो महीने पहले हुई थी, दोनों के बीच दो महीने से प्रेम था और दोनों रिलेशनशिप में है। 

इनपुट: विकास कुमार (बाढ़)