1. Hindi News
  2. बिहार
  3. ऊपर जीरा पानी नीचे लाल पानी, वैशाली में 6132 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 माफिया पर केस दर्ज

ऊपर जीरा पानी नीचे लाल पानी, वैशाली में 6132 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 माफिया पर केस दर्ज

 Published : Jul 10, 2026 10:18 am IST,  Updated : Jul 10, 2026 11:45 am IST

बिहार के वैशाली में करीब 60 लाख की विदेशी शराब जब्त की गई है। ट्रक में जीरा पानी के डब्बों के नीचे शराब छिपाकर तस्करी की जा रही थी। में शराब पुलिस इस मामले में 2 शराब माफियाओं की तलाश कर रही है।

वैशाली में विदेशी शराब जब्त- India TV Hindi
वैशाली में विदेशी शराब जब्त Image Source : INDIA TV

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी अवैध तरीके से शराब की तस्करी की जा रही है। हाल ही में वैशाली से पुलिस ने बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। उत्पाद विभाग को शराब तस्करी की खबर मिली, जिसके बाद ये बड़ी सफलता हासिल हई। उत्पाद विभाग की टीम ने बलिगांव थाना क्षेत्र के अगरेल खुर्द गांव में छापेमारी कर 404 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। 

वैशाली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप पकड़ी। सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस और मद्य निषेध की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रक को पकड़ा, जिसमे ऊपर जीरा पानी का बोतल रखी गई थीं और उसके नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपाई गई थी।

60 लाख की विदेश शराब बरामद

उत्पाद विभाग के मुताबिक कार्रवाई के दौरान 8 शराब के कार्टन में 96.000 लीटर किंगफिशर बीयर की बोतल, इसके अलावा 375 एमएल की बोतलों के करीब 12 कार्टन से 108 लीटर विदेशी शराब, 180 एमएल की 14 कार्टन से 120 से ज्यादा विदेशी शराब, 375 एमएल की 4 कार्टन से 36 लीटर विदेशी शराब और करीब 180 एमएल की 5 कार्टन व्हिस्की से 43 से ज्यादा विदेशी शराब बरामद की गई।

शराब माफियाओं की तलाश में पुलिस

वैशाली एसपी ने बताया कि ट्रक से कुल 6132 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी के दौरान ट्रक का चालक या खलासी तो नहीं पकड़ा गया लेकिन जिले के दो बड़े शराब माफिया विपिन सिंह और पंकज ठाकुर को चिन्हित किया गया है, जिन्होने यह शराब मंगवाई थी। लिहाजा दोनों शराब माफिया सहित ट्रक के चालक और खलासी पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही दोनों शराब माफिया विपिन सिंह और पंकज ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

इनपुट: राजा बाबू (वैशाली)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।