1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: बुजुर्ग ने शराब तस्करी का निकाला अनोखा तरीका, पुलिस भी हैरान, बरामद हुई 54 बोतलें

बिहार: बुजुर्ग ने शराब तस्करी का निकाला अनोखा तरीका, पुलिस भी हैरान, बरामद हुई 54 बोतलें

 Published : Jun 12, 2026 05:11 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 05:11 pm IST

बिहार में शराबबंदी के बावजूद इसकी तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। लोग नए नए तरीके से शराब की तस्करी कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी का है जहां बुजुर्ग ने तस्करी का नायाब तरीका निकाला जिसे देख पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

बुजुर्ग ने शराब तस्करी का निकाला अनोखा तरीका- India TV Hindi
बुजुर्ग ने शराब तस्करी का निकाला अनोखा तरीका Image Source : INDIA TV

बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक से बढ़कर एक 'क्रिएटिव' और हैरान कर देने वाले तरीके निकाल रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आया है जहां शराब तस्करी के नायाब तरीके को देखकर हर कोई हैरान है। सामने आए मामले को देख पुलिस भी हैरान है। अब जो मामला सामने आया है इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति शराब की तस्करी कर रहा है। उसने तस्करी के लिए अनोखा जुगाड़ निकाला है, जिसे देख हर कोई हैरान है। 

बुजुर्ग ने निकाला शराब तस्करी का अनोखा तरीका

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग ने शराब की तस्करी करने के लिए बोतलों को अपने पूरे शरीर पर कपड़ों के अंदर इस तरह बांध रखा था कि पहली नजर में किसी को शक तक नहीं हो सके। हालांकि पुलिस की सतर्कता के कारण उसकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। जांच और तलाशी के दौरान जब पुलिस ने बुजुर्ग की तलाशी ली तो उसके शरीर से एक-एक कर शराब की बोतलें बरामद होने लगीं। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद पुलिस वाले भी हैरान रह गए। देखते ही देखते शरीर पर छिपाकर रखी गई शराब की पूरी खेप बरामद हो गई।  पुलिस को बुजुर्ग के पास से 54 शराब की बोतलें बरामद हुई है।

पुलिस ने जब्त की शराब की बोतलें
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्कर लगातार नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस भी ऐसे मामलों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

शराब तस्करी रोकना बड़ी चुनौती 
बिहार में शराबबंदी को रोकना एक बड़ी चुनौती है। शराब की तस्करी और इसका अवैध कारोबार आज भी राज्य सरकार, पुलिस और प्रशासन के लिए एक सिरदर्द बना हुआ है। हालिया नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6) के आंकड़े भी यह इशारा करते हैं कि तमाम सख्ती के बावजूद राज्य में शराब की खपत पूरी तरह थमी नहीं है। हालिया सर्वे से पता चलता है कि बिहार में 16.5 फीसद पुरुष अब भी शराब पीते हैं। सर्वे के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में शराब पीने वालों का आंकड़ा बढ़कर 17.1 फीसद हो गया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 12.8 फीसद है जो काफी चिंताजनक है। ऐसे में शराब की तस्करी को पूरी तरह रोकना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है।

(रिपोर्ट - सौरभ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।