1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी स्नातक MLC चुनाव में सपा की जीत, बज रहे ढोल-नगाड़े, बीजेपी प्रत्याशी का भी आया बयान

वाराणसी स्नातक MLC चुनाव में सपा की जीत, बज रहे ढोल-नगाड़े, बीजेपी प्रत्याशी का भी आया बयान

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 29, 2026 06:56 am IST,  Updated : Oct 29, 2026 04:02 pm IST

वाराणसी के मतगणना सेंटर में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जुटे हुए थे। वाराणसी में सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा लगातार बढ़त बनाए हुए थे और अंत में जीत हासिल की। यूपी एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने अभी तक 6 सीटों पर जीत दर्ज की है।

वाराणसी स्नातक में सपा और भाजपा के उम्मीदवार- India TV Hindi
वाराणसी स्नातक में सपा और भाजपा के उम्मीदवार Image Source : FACEBOOK/ASHUTOSH SINHA AND KEDARNATH SINGH

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर बैलट पेपर से चुनाव हुए। इसके नतीजे तीसरे दिन आ गए। 11 सीटों में से बीजेपी ने 6 और सपा ने 5 सीटें जीत ली हैं। वाराणसी की स्नातक सीट पर सपा लगातार बढ़त बनाए हुए थी। वाराणसी स्नातक MLC चुनाव में सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा लगातार बढ़त बनाए हुए थे। प्रथम वरियता के 9 राउंड पूरा होने के बाद द्वितीय वरियता के मतों की गिनती हुई जिसमें आशुतोष सिन्हा ने बाजी मार ली।

सपा उम्मीदवार की लगातार बढ़त को लेकर समाजवादी पार्टी खेमे में खुशी की लहर थी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल से दूरी पर सेलिब्रेशन शुरू किया। समाजवादी पार्टी के समर्थक ढ़ोल नगाड़े के साथ नाचते दिखाई दिए।

भाजपा उम्मीदवार का सामने आया बयान

द्वितीय वरियता के मतगणना के बीच भाजपा उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा किया है। भाजपा उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए जनादेश के सम्मान की बात कही है। जनादेश को स्वीकार किया है। कहा कि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, आपका विश्वास और सहयोग अमूल्य रहेगा।

जीत के लिए चाहिए 54762 मत

वाराणसी स्नातक खण्ड निर्वाचन प्रथम वरीयता (अधिमान) मतगणना की गणना में कुल 109522 मत वैध पाए गए हैं। जितने के लिए कुल 54762 मत किसी एक प्रत्याशी को चाहिए।

श्री आशुतोष सिन्हा (सपा) : 50462+67 = 50529 मत

श्री केदार सिंह (बीजेपी) : 33478+52 = 33530 मत

प्रथम वरीयता के मतों की आठवें राउंड तक हुई मतगणना का परिणाम 
आशुतोष सिन्हा - 47450
केदार सिंह-  31189
 = आशुतोष सिन्हा 16261 से आगे

प्रथम वरीयता के मतों की नवें राउंड तक हुई मतगणना का परिणाम 
आशुतोष सिन्हा - 
50462
केदार सिंह-  33472
 = आशुतोष सिन्हा 16990  से आगे

वाराणसी स्नातक MLC चुनाव में प्रथम वरीयता के मतों की छठे राउंड तक हुई गणना में आशुतोष सिन्हा को कुल 35,086 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 23,253 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह आशुतोष सिन्हा 11,833 मतों से आगे चल रहे हैं। 

पांचवे राउंड में भी सपा उम्मीदवार रहे आगे

इससे पहले पांचवें राउंड की मतगणना के परिणाम में भी आशुतोष सिन्हा को बढ़त मिली थी। पांचवें राउंड में उन्हें 6,264 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 3,969 वोट प्राप्त हुए। पांचवें चक्र तक के कुल आंकड़ों के अनुसार आशुतोष सिन्हा को 28,863 और केदारनाथ सिंह को 19,373 वोट मिले थे। उस समय आशुतोष सिन्हा की बढ़त 9,490 मतों की थी।

1000-1000 के बैच में की जा रही काउंटिंग

मतगणना के लिए कुल 14 काउंटर बनाए गए हैं, जहां प्रथम वरीयता के मतों की 1,000-1,000 के बैच में गणना की जा रही है। पांचवें राउंड तक कुल 70,000 मतों की गणना पूरी होने की जानकारी दी गई थी। छठे राउंड के परिणाम में आशुतोष सिन्हा की बढ़त बढ़कर 11,833 वोट हो गई है।

{img-20737}

जानिए कौन कहां से जीता?

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रतिष्ठित सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की है। आधिकारिक परिणामों के अनुसार, मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल, लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ.आकाश अग्रवाल और आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी रहे। इसके अलावा, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. मान सिंह यादव, मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के श्रीचंद शर्मा और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीत हासिल की। 

अश्वनी त्रिपाठी कि रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

वाराणसी में MLC की दोनों सीटों पर हुई कांटे की टक्कर, समाजवादी पार्टी को मिली जीत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।