1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, 2 पैन कार्ड का है मामला

आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, 2 पैन कार्ड का है मामला

 Reported By: Imran Laik,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 28, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Oct 29, 2026 12:53 am IST

आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। इस फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Azam Khan- India TV Hindi
आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान Image Source : PTI/FILE

प्रयागराज: आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट गुरुवार (29 अक्टूबर) को फैसला सुनाएगा। दोनों ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी है। दोनों ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने, सजा को निलंबित करने और अंतरिम जमानत पर रिहा करने की मांग करते हुए क्रिमिनल रिवीजन याचिका दायर की है।

बता दें कि 15 अक्टूबर को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच आज अपना फैसला सुनाएगी। 

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन

आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। 28 अक्टूबर को ही आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी का बड़ा एक्शन सामने आया था। इस दौरान 426 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई थी और 1170 करोड़ बाजार कीमत आंकी गई थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को अटैच करने की कार्रवाई की थी। ED का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन, सरकारी ठेकों से जुड़ी रकम और निर्माण सामग्री के कथित दुरुपयोग से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आईं।

हाल ही में अखिलेश यादव ने की थी जेल में मुलाकात

हाल ही में अखिलेश यादव ने आजम खान से जेल में मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का चौंकाने वाला बयान सामने आया था। ओमप्रकाश राजभर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं। उनका इशारा आजम खान की तरफ था कि अब वह सपा छोड़कर एआईएमआईएम जॉइन करने की तैयारी में हैं। वहीं ओमप्रकाश राजभर ने ये भी कहा था कि आजम खान सीएम की कुर्सी की मांग कर रहे हैं।

पेन कार्ड मामले में फैसले पर टिकी नजरें

बता दें कि 2 पेन कार्ड का मामला काफी समय से चल रहा है। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट क्या फैसला सुनाता है। वैसे तो आजम खान और उनके परिवार की मुश्किलें बीते लंबे समय से लगातार बढ़ रही हैं और एक के बाद एक उन्हें कानूनी चीजों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना ये होगा कि आज का दिन आजम के लिए राहत की खबर लेकर आएगा या उनकी परेशानी फिर बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें-

सपा नेता आज़म ख़ान के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।