1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'जहां से आता हूं, वहां के 50 गांव में गैंगस्टर रहते हैं', वीरेंद्र सहवाग का चढ़ा पारा, 'राइज एंड फॉल 2' के कंटेस्टेंट ने दिलाया गुस्सा

'जहां से आता हूं, वहां के 50 गांव में गैंगस्टर रहते हैं', वीरेंद्र सहवाग का चढ़ा पारा, 'राइज एंड फॉल 2' के कंटेस्टेंट ने दिलाया गुस्सा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 29, 2026 06:55 am IST,  Updated : Oct 29, 2026 06:55 am IST

'राइज एंड फॉल 2' के हालिया एपिसोड में गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच की टशनबाजी देखकर वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद उन्होंने मनीष को जमकर फटकार लगाई।

rise and fall- India TV Hindi
गौतम गुलाटी-मनीष कश्यप की लड़ाई देख भड़के वीरेंद्र सहवाग। Image Source : INSTAGRAM/@MXBYPRIMEVIDEO

रियेलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर टशनबाजी देखने को मिल रही है। खासतौर पर बिहार के इंफ्लूएंस्र मनीष कश्यप और गौतम गुलाटी के बीच जबरदस्त पंगे देखने को मिल रहे हैं। आए दिन दोनों एक-दूसरे से लड़ते नजर आ जाते हैं। दोनों सरेआम एक-दूसरे को गाली दे रहे हैं और तो और मनीष शो में ही कई बार गौतम को धमकी भी दे चुके हैं। इस वीकेंड पावरप्ले के दौरान एक बार फिर गौतम और मनीष के बीच ठन गई और होस्ट वीरेंद्र सहवाग के सामने ही दोनों लड़ने लगे। मनीष कश्यप के इस बर्ताव को देखने के बाद वीरेंद्र सहवाग का भी पारा हाई हो गया और इंफ्लूएंसर को उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई।

भड़के वीरेंद्र सहवाग

मनीष कश्यप और गौतम गुलाटी के बीच की लड़ाई देखने के बाद वीरेंद्र सहवाग भड़क उठे। खासतौर पर मनीष कश्यप की धमकियां सुनकर वह अपना आपा खो बैठे और कहते हैं कि वो नजफगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। एक ऐसी जगह, जहां के 100 में से 50 गांव में गैंगस्टर रहते हैं और आए दिन वहां गोलियां चलती हैं। लेकिन, कभी उन्होंने किसी को धमकाने कि लिए इस बात का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह नजफगढ़ से आते हैं। ये सब वीरेंद्र सहवाग ने मनीष की धमकियों के चलते किया।

मैं जिस इलाके से आता हूं, वहां गोलियां चलती हैं- वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग मनीष को फटकार लगाते हुए कहते हैं- 'आप जानते हैं मैं कहां से आता हूं? दिल्ली में एक छोटा सा कस्बा है, जिसका नाम नजफगढ़ है। नजफगढ़ में करीब 100 गांव हैं और इन 100 में से 50 गांव में सिर्फ गैंगस्टर रहते हैं। पुराने पन्ने उठाकर देखोके तो पता चलेगा कि हेडलाइंस आती थीं, कि इस गैंगस्टर ने उस गैंगस्टर को मार दिया। लेकिन, क्या आप में से किसी ने कभी मेरे मुंह से सुना कि मैंने कहा हो कि मैं कहां से आता हूं? मैंने कभी किसी से कहा कि मैं जिस इलाके से आता हूं, वहां गोलियां चलती हैं।'

मनीष ने दी सफाई

वीरेंद्र सहवाग की बात सुनकर मनीष कश्यप ने सफाई देने की कोशिश की। वह कहते हैं- 'सर मैंने पहले ही कहा था कि मैं किसी को गाली नहीं दूंगा, लेकिन सुनूंगा भी नहीं।' जवाब में सहवाग कहते हैं- 'तो आप फिर उसी जगह चले जाइये, आप मत सुनिए।' इसके जवाब में मनीष ने कहा- 'पहली बार जब गौतम ने मुझे गाली दी तो मैंने मना किया था, लेकिन जब दूसरी बार उन्होंने ऐसा किया, तब मैंने रिएक्ट किया।' वीरेंद्र सहवाग के समझाने के बाद भी जब गौतम और मनीष नहीं माने और एक-दूसरे से बहस करते रहे तो ये देखकर वीरेंद्र सहवाग इतने ज्यादा नाराज हो गए कि स्टेज छोड़कर ही चले गए। हालांकि, बाद में आकर उन्होंने शो पूरा किया।

शो में तहसीन पूनावाला की एंट्री

‘राइज एंड फॉल 2’ में जल्द ही एक नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी चर्चा में है। शो में तहसीन पूनावाला बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 28 अक्टूबर के एपिसोड में तहसीन का परिचय कराया। शो में तहसीन के भाई और राजनीतिक टिप्पणीकार शहजाद पूनावाला भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं, जो तहसीन की एंट्री से कुछ खास खुश नहीं दिखे। बता दें, तहसीन पूनावाला अपनी बेबाक राजनीतिक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वह सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ सुजैन खान को बताया बेस्ट मां, बेटों की परवरिश के लिए की तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।