आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज करवा चौथ का व्रत किया जायेगा। साथ ही संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी किया जायेगा। आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। चलिए अब जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज आपके लिए घर का सदस्य कुछ खरीद सकता है जिसे पाकर आप आनंदित होंगे। आज वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे। आज नौकरी करने वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको जो भी काम दीया जायेगा उसे आप अच्छे से करेंगे। बिजनेस में आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार के साथ आज मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते है। माता जी आपसे कुछ फरमाइश कर सकती है, जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको खुशी होगी। आज आप घर के कामों में अपनी मां की मदद करेंगे और भविष्य को लेकर आप बातचीत भी करेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप समस्या से बच जायेंगे। आज आपका पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप नई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जानते हैं कि आपका काम मुश्किल नहीं है बस आपका हौसला कम हो गया है इसलिए आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे। करियर में सुधार करने के लिए जिन बातों में बदलाव करना है, वह स्पष्ट रूप से जानने की कोशिश करें। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 7
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके परिवार में आपसी प्रेम रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में मामले स्पष्ट रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक रहेगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज परिवार का संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। दो गुना कमाई होने के योग बन रहे है। संगीत में रुझान वालों को आज इंडस्ट्री से गाने का ऑफर मिल सकता है। जिससे आपके मन को सुकून की प्राप्ति होगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपकी किसी संपत्ति का सौदा हो सकता है। आज आपका किसी नए वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
तुला राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में मुलाकात करने के अवसर बनेंगे। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी स्टूडेंट्स को दौरान कठिन चुनौतियां मिल सकती है, जिसे वह अपनी मेहनत और सूझबूझ से पार करने में सफल रहेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विषम परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में उचित समय व्यतीत होगा। आज भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा हो सकता है। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुक्सान से बच जायेंगे। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 5
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा साथ ही आज बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 8
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखें, उधार लेने की स्थिति से बचें। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको प्रभावित होंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, साथ ही दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। अगर आपका पैसा कहीं फसा है तो उसे हासिल करने के लिए आज अच्छा दिन है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे। करियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें: