A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में कल से दौड़ेगी मेट्रो! CM नीतीश कुमार करेंगे 4.5 KM रूट का लोकार्पण, 1000 से ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर

पटना में कल से दौड़ेगी मेट्रो! CM नीतीश कुमार करेंगे 4.5 KM रूट का लोकार्पण, 1000 से ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर

पटना को मेट्रो रेल का तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल पटना मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल पटना मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं।- India TV Hindi
Image Source : PTI मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल पटना मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं।

बिहार की राजधानी पटना को मेट्रो रेल का तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी 6 अक्टूबर को पटना मेट्रो सेवा का लोकार्पण कर सकते हैं। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कल सुबह 11:00 बजे भूतनाथ मेट्रो स्टेशन परिसर से मेट्रो की शुरुआत होगी। 

मेट्रो ट्रेन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरो माइल होते हुए भूतनाथ स्टेशन तक चलेगी। यह लगभग 4.5 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिससे पटना के लोगों को एक नए और सुविधाजनक यातायात की सुविधा मिलेगी।

ट्रेन की क्षमता


बिहार चुनाव की घोषणा से पहले पटना मेट्रो का उद्घाटन कल 

मेट्रो उद्घाटन की औपचारिक घोषणा हुई

कल सुबह 11:00 बजे भूतनाथ मेट्रो स्टेशन परिसर से मेट्रो की होगी शुरुआत। 

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मीडिया टूर कार्यक्रम भी होगा। 

बिहार के लोगों को सरकार चुनाव के पहले दे रही बड़ी सौगात।

  1. मेट्रो ट्रेन तीन डब्बे के साथ दौड़ेगी।
  2. इनमें 138 यात्रियों के लिए बैठने की जगह होगी।
  3. जबकि 945 यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे।

6 भूमिगत स्टेशनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

लोकार्पण के साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जंक्शन सहित 6 भूमिगत स्टेशनों और 9.35 किलोमीटर लंबे टनल (भूमिगत मार्ग) के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। यह अंडरग्राउंड सेक्शन पटना के व्यस्ततम इलाकों को जोड़ेगा।

पटना को मिलेगी नई रफ्तार

दशहरा से पहले सीएमआरएस ने मेट्रो का विस्तृत ट्रायल निरीक्षण किया था। इसमें सिग्नलिंग सिस्टम से लेकर पटरियों की मजबूती, ब्रेकिंग और ट्रेन की स्पीड तक हर पहलू की बारीकी से जांच की गई थी। रिपोर्ट में सभी मानकों को पूर्णता से पूरा पाया गया। सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी होने के बाद सरकार ने उद्घाटन की तारीख 06 अक्तूबर तय की है। इसके साथ ही, यह साफ हो गया कि पटना मेट्रो अब आम यात्रियों के लिए तैयार है।

मेट्रो सेवा के शुरू होने से पटना में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। फिलहाल, सड़क परिवहन पर बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोगों के लिए मेट्रो राहत की सांस लेकर आएगी। राजधानी के बीचों-बीच सुचारु आवागमन की सुविधा मिलने से समय की बचत के साथ पर्यावरण पर दबाव भी घटेगा। यह न केवल एक परिवहन प्रोजेक्ट है, बल्कि शहरी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें-

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, फार्मा कंपनी पर भी FIR

मॉनसून की विदाई के बाद भी बारिश का कोहराम, बिहार में आज भी बरसेगा मेघ, हिमाचल में आंधी और ओले; जानें अन्य राज्यों के हाल