A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. ठुमका विवाद के बाद अब स्कूटी का चालान, तेज प्रताप यादव के खिलाफ पटना पुलिस का बड़ा एक्शन

ठुमका विवाद के बाद अब स्कूटी का चालान, तेज प्रताप यादव के खिलाफ पटना पुलिस का बड़ा एक्शन

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, वह सीएम आवास के पास एक स्कूटी पर घूमते दिखे। इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहनी थी। इसे लेकर स्कूटी का चालान किया गया है।

बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने पर कटा चालान।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने पर कटा चालान।

पटना: राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, हाल ही में होली महोत्सव के दौरान एक पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने के लिए कहने को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा अब पटना एसएसपी ने ट्रैफिक एसपी को तेज प्रताप यादव के बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने को लेकर चालान जारी करने का निर्देश दिया है। बता दें कि तेज प्रताप यादव बिना हेलमेट के स्कूटी पर सीएम आवास, 1अन्ने मार्ग के पास घूम रहे थे। जिस स्कूटी से तेज प्रताप यादव चल रहे थे, उसका इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी फेल था। स्कूटी किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है।

4 हजार रुपये का कटा चालान

दरअसल, पुलिस ने बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने को लेकर तेज प्रताप यादव के खिलाफ 4 हजार रुपये का चालान काट दिया है। तेज प्रताप यादव कल सीएम आवास, 1 अन्ने मार्ग के पास स्कूटी चला रहे थे। हालांकि ये स्कूटी तेज प्रताप यादव के नाम पर नहीं है। इस स्कूटी का इंश्योरेंस भी नहीं था और इसका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी फेल था। इसके अलावा बिना हेलमेट के स्कूटी चलाना, ये सभी अब तेज प्रताप यादव को भारी पड़ गया है। वहीं अब स्कूटी का पेपर वर्क ठीक न होने की वजह से 4 हजार का चालान काटा गया है।

पुलिसकर्मी से कराया डांस

बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव ने होली के मौके पर एक पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए जबरन नाचने पर मजबूर किया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें तेज प्रताप यादव स्टेज पर बैठे दिखाई देते हैं और माइक लेकर नीचे बैठे लोगों को निर्देश देते हैं। इस बीच वह एक पुलिसकर्मी को 'ठुमका लगाने' के लिए कहते हैं। इसके साथ ही उनकी बात नहीं मानने पर उन्होंने सस्पेंड कराने की धमकी भी दी। इस घटना में तेज प्रताप यादव के निर्देश का पालन करते देखे गए कांस्टेबल दीपक कुमार (अंगरक्षक) को हटा दिया गया है। उनकी जगह दूसरे सिपाही को अंगरक्षक के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- 

प्रेमी से बात कर रही थी पत्नी, पति ने टोका तो काट दिया प्राइवेट पार्ट; हुई मौत

एक गांव में सिर तो दूसरे गांव में मिला बाकी का शरीर, पांच दिन लापता युवक की हत्या से मचा हड़कंप