A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- "बिहार को अब रोजगार और शिक्षा चाहिए, लालू-नीतीश नहीं"

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- "बिहार को अब रोजगार और शिक्षा चाहिए, लालू-नीतीश नहीं"

प्रशांत किशोर ने अपने एक बयान में कहा कि बिहार के लोगों ने अपना मन बना लिया है कि उन्हें लालू-नीतीश नहीं, बल्कि रोजगार और शिक्षा चाहिए, जन सुराज चाहिए।

प्रशांत किशोर- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रशांत किशोर

बिहार: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने मधेपुरा के मुरलीगंज में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार के लोगों ने अपना मन बना लिया है कि उन्हें लालू-नीतीश नहीं, बल्कि रोजगार और शिक्षा चाहिए, जन सुराज चाहिए।

लालू यादव पर कसा तंज

प्रशांत किशोर ने लालू यादव के पुराने रंग में नजर आने पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता लालू जी के सभी रूपों को देख चुकी है। उन्होंने कहा कि लालू यादव कभी गरीबों, पिछड़ों और यादवों के नेता थे, लेकिन अब वह सिर्फ अपने परिवार के नेता हैं।

राहुल गांधी पर फिर बोला हमला

पीके ने राहुल गांधी पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और चुनाव आयोग के बीच चल रही लड़ाई से बिहार के युवाओं का कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें यह बताना चाहिए कि यहां फैक्ट्री कब लगेगी और पलायन कब रुकेगा?

इससे पहले, प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तंज कसते हुए कहा था कि उनकी 'पदयात्रा' ने इन नेताओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। पीके ने दावा किया कि जन सुराज के बढ़ते प्रभाव का ही नतीजा है कि पिछले 20 साल से 400 रुपये मिल रही पेंशन अब बढ़कर 1100 रुपये हो गई है और रसोइयों का वेतन भी दोगुना हो गया है। आशा का मानदेय बढ़ गया और बिजली 125 यूनिट फ्री हो गया।

पीके ने कहा था कि अब जनता का डर खत्म हो गया है। जनता के पास एक नया विक्लप आ गया है। ये जनता के विकल्प की ताकत है कि नेता रोड पर घूम रहे हैं, और जनता बैठकर मूल्यांकन कर रही है कि किसे वोट देना है और किसे नहीं?

ये भी पढ़ें-

उज्जैन: राजाधिराज बाबा महाकाल की निकली भव्य शाही सवारी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हुए शामिल

बेवफाई के शक में पत्नी का किया कत्ल, दोस्तों की मदद से रातों-रात कब्रिस्तान में दफनाया