A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. ''ज्ञानेश कुमार रिटायरमेंट से लेकर आराम से जिएं तो ये अच्छी बात नहीं'', प्रियंका गांधी ने मंच से CEC पर फिर बोला हमला

''ज्ञानेश कुमार रिटायरमेंट से लेकर आराम से जिएं तो ये अच्छी बात नहीं'', प्रियंका गांधी ने मंच से CEC पर फिर बोला हमला

कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार रिटायरमेंट लेकर आराम से जिएं तो ये अच्छी बात नहीं है। जनता को कभी इन लोगों का नाम नहीं भूलना चाहिए।

Priyanka Gandhi Gyanesh Kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रियंका गांधी ने जनता से ज्ञानेश कुमार नाम कभी ना भूलने की अपील की।

कटिहार: बिहार की रैली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। प्रियंका गांधी ने फिर से रैली के मंच से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लिया। कदवा में जनसभा संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार रिटायरमेंट लेकर आराम से अच्छी जिंदगी जी सकें तो ये अच्छी बात नहीं है। आप लोग वोट चोरी करने वाले तीन नाम ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस. एस. संधू को कभी मत भूलना। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाए।

प्रियंका गांधी ने उठाया वोट चोरी का मुद्दा

कटिहार की रैली में प्रियंका गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया. प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में 65 लाख वोटों की चोरी हुई है. 65 लाख वोटों को वोटर लिस्ट काट दिया गया है। एक वक्त जरूर आएगा जब देश को जनता के साथ धोखा करने वालों को जवाब देना होगा।

प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "कांग्रेस और महागठबंधन आज जो लड़ाई लड़ रहे हैं, कभी वही लड़ाई महात्मा गांधी ने लड़ी थी। हम आपके अधिकारों के खातिर, सच्चाई के खातिर आज भी लड़ रहे हैं। हम एक साम्राज्य से मुकाबला कर रहे हैं और वह साम्राज्य है PM नरेंद्र मोदी का। आज, वह उसी तरह लोगों को दबाकर इस देश को चला रहे हैं। उनकी पार्टी अफवाहें फैलाती है।

''वोटिंग का अधिकार छीनने की हो रही साजिश''

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने जिन अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी आज वे खतरे में हैं। सबसे जरूरी अधिकारों में से एक वोटिंग का अधिकार है, उसे भी छीनने की साजिश की जा रही है। BJP ने संविधान को कमजोर करने की पूरी कोशिश की। अब उन्होंने वोट चोरी करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें-

पटना एयरपोर्ट पर रवि किशन के साथ दिखे तेज प्रताप, दोनों के बयानों से लगने लगी नई अटकलें; जानें क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

आ गया बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग का फाइनल आकंड़ा, देखें आपके जिले में कितने प्रतिशत हुआ मतदान?