1. Hindi News
  2. बिहार
  3. आ गया बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग का फाइनल आकंड़ा, देखें आपके जिले में कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

आ गया बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग का फाइनल आकंड़ा, देखें आपके जिले में कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 08, 2025 08:56 am IST,  Updated : Nov 08, 2025 09:25 am IST

बिहार चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने अब पहले चरण की वोटिंग का फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया है। इस खबर में देखिए आपके जिले में कितने प्रतिशत मतदान हुआ है।

bihar election voting turnout- India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में हुआ भारी मतदान। Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग का फाइनल आंकड़ा सामने आ गया है। चुनाव आयोग ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पहले फेज में 65.08 फीसदी वोटिंग हुई है। बीते 6 नवंबर, 2025 को बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभाओं में मतदान हुआ था। ध्यान देने वाली बात है कि वोटिंग टर्नआउट का ये आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 7 फीसदी ज्यादा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 57.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला था. वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में 56.28 फीसदी वोटर्स ने मतदान किया था। इस खबर में हर जिले की वोटिंग टर्नआउट की लिस्ट।

बिहार के किस जिले में कितना मतदान?

बिहार के बेगूसराय- 69.87 प्रतिशत, भोजपुर- 59.90 फीसदी, बक्सर- 61.97 प्रतिशत, दरभंगा- 63.66 फीसदी, गोपालगंज- 66.64 प्रतिशत, खगड़िया- 67.90 फीसदी, लखीसराय- 64.98 प्रतिशत, मधेपुरा- 69.59 फीसदी, मुंगेर- 62.74 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर- 71.81 फीसदी, नालंदा- 59.81 प्रतिशत और पटना में 59.02 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, सहरसा- 69.38 फीसदी, समस्तीपुर- 71.74 प्रतिशत, सारण- 63.86 फीसदी, शेखपुरा- 61.99 फीसदी, सिवान- 60.61 फीसदी और वैशाली- 68.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

भारी मतदान पर PM मोदी का रिएक्शन

बिहार में हुए भारी मतदान पर रिएक्शन देते हुए PM मोदी ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में जनता ने रिकॉर्ड वोटिंग की है ताकि ‘जंगलराज’ की वापसी ना हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार की जनता फिर से NDA सरकार को जीत दिलाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बिहार के लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ा है। महिलाओं ने भी सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।’’ कांग्रेस और आरजेडी के नेता अपने घोषणा-पत्र पर बात नहीं करते क्योंकि यह झूठ का पुलिंदा है।

हाई वोटिंग टर्नआउट पर क्या बोले CM नीतीश?

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद। पिछले वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व तरक्की की है। अब समय है बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का। लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। बिहार के लोगों से आग्रह है कि आने वाली 11 तारीख को दूसरे चरण में भी इसी उत्साह के साथ मतदान करें, ताकि बिहार और आगे बढ़े। सबका सम्मान हो, सबका विकास हो।”

तेजस्वी को भारी मतदान से क्या है उम्मीद?

इसके अलावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री और महागठबंधन के सीएम फेज तेजस्वी यादव ने रिएक्शन देते हुए एक्स पर लिखा, ''बिहार ने प्रथम चरण में बदलाव के लिए मतदान किया है। हर बिहारवासी ने 20 साल के अंधकार को मिटाने के लिए, घर से निकल कर परिवर्तन की ऐसी रोशनी जलाई कि पूरे बिहार में सुख, समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान, सौहार्द, शांति और खुशहाली की दस्तक सुनाई देने लगी है। 20 साल में पहली बार इस तरह की अभूतपूर्व बदलाव की लहर महागठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रही है। हर घर से ही नहीं, हर हृदय से भी सिर्फ एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार नई युवा सरकार लाएंगे, हर घर से सरकार चलाएंगे और हर बिहारवासी को सीएम यानी चिंता मुक्त और चेंज मेकर बनाएंगे।''

यह भी पढ़ें-

Myth Vs Data: वोटिंग प्रतिशत बढ़ा तो जरूर बदलेगी सरकार, ये चुनाव का सबसे बड़ा मिथक, आंकड़ों के जरिए जानें सच

Vande Bharat Train: इस रूट पर शुरू होने जा रही नई वंदे भारत ट्रेन का किराया हो गया तय, जानें टाइम टेबल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।