1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सारण में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, एक पटना रेफर; चाकूबाजी में 4 लोग हुए थे घायल

सारण में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, एक पटना रेफर; चाकूबाजी में 4 लोग हुए थे घायल

बिहार के सारण जिले में चाकूबाजी की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की मौत हो गई है, जबकि एक को पटना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाकूबाजी की घटना के बाद तीन की मौत।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चाकूबाजी की घटना के बाद तीन की मौत।

सारण: जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसा परसागढ़ गांव में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहां हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक यहां चाकूबाजी की घटना के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं चाकूबाजी की इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद क्यों हुआ था। वहीं हमलावरों की तलाश भी की जा रही है। 

चार घायलों में से तीन की मौत

दरअसल, यहां परसा परसागढ़ इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक विवाद हो गया। इस दौरान हुई चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घायलों में से तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में छपरा के अंकुर पटेल उर्फ धोनी, मुकेश कुमार और रमेश यादव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मुकेश और रमेश की मौत छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, जबकि अंकुर की मृत्यु एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हुई। वहीं, घटना में घायल विवेक कुमार की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें छपरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया है।

हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि अंकुर पटेल अपने मामा के घर परसा परसागढ़ आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकू से हुए हमले में चार लोग घायल हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विवाद की असली वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। (इनपुट- बिपिन श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

CJP प्रोटेस्ट पर मुंबई पुलिस का एक्शन, 500 लोगों पर FIR, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज, आज इंडिया ब्लॉक निकालेगा मार्च