1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात, 4 लोगों पर जानलेवा हमला; गई आकाश धोत्रे की जान

मुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात, 4 लोगों पर जानलेवा हमला; गई आकाश धोत्रे की जान

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 07, 2026 05:40 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 07:01 pm IST

मुंबई में अप्पा पाड़ा इलाके के पास एक शख्स ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। इस जानलेवा अटैक में 1 युवक की मौत हो गई और 3 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ लिया है।

मुंबई के कुरार में...- India TV Hindi
मुंबई के कुरार में सरेआम चाकूबाजी की घटना हुई है। Image Source : REPORTERS INPUT

Mumbai Stabbing Incident: मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन की हद में अप्पा पाड़ा इलाके के पास चाकूबाजी की घटना हुई है। एक शख्स ने चाकू से 4 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से किए गए इस हमले में आकाश धोत्रे नामक 28 साल के युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा, 3 लोगों के जख्मी होने की खबर है। उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

हमले की घटना के बाद तीनों घायलों को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना के बाद कुरार पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है और अबतक 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कुरार पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था आकाश

जानकारी के अनुसार, इस हमले में आकाश धोत्रे गंभीर रूप से घायल हो गया और फिर उसकी मौत हो गई। बाकी तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

आरोपियों के पूछताछ कर रही पुलिस

कुरार में चाकूबाजी की इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कुरार पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि पता लगा रही है कि हमले के पीछे की वजह क्या थी। शुरुआती जांच में कुरार पुलिस सभी संभावित एंगल को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

हमला अचानक हुआ या पहले से थी प्लानिंग

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हमला अचानक हुआ या फिर इसके लिए पहले से कोई प्लानिंग की गई थी। इस हमले की वजह से इलाके में सनसनी है। लोग दहशत में हैं। घटना के बाद अप्पा पाड़ा इलाके में पुलिस की मौजूदगी को बढ़ा दिया गया है।

आसपास के CCTV की फुटेज खंगाल रही पुलिस

कुरार पुलिस के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हमले की वजह का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चेक की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- बंगले में 'प्रोजेक्ट X हाउस' की रेव पार्टी, नशे की हालत में थे 107 पुरुष और 49 महिलाएं, तभी आ गई पुलिस-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।