1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बंगले में 'प्रोजेक्ट X हाउस' की रेव पार्टी, नशे की हालत में थे 107 पुरुष और 49 महिलाएं, तभी आ गई पुलिस-VIDEO

बंगले में 'प्रोजेक्ट X हाउस' की रेव पार्टी, नशे की हालत में थे 107 पुरुष और 49 महिलाएं, तभी आ गई पुलिस-VIDEO

 Reported By: Saket Rai Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 07, 2026 12:05 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 12:23 pm IST

पुणे में एक बंगले के अंदर हो रही रेव पार्टी में पुलिस की टीम ने छामेमारी की। अंदर 156 लोग मिले। पुलिस की टीम ने कुल 85 लाख रुपये का सामान भी जब्त किया है।

पुणे के बंगले में पार्टी- India TV Hindi
पुणे के बंगले में पार्टी Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के पुणे में क्राइम ब्रांच ने देर रात एक हाई-प्रोफाइल पार्टी पर छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आलंदी-मरकल रोड स्थित एक बंगले में चल रही 'प्रोजेक्ट X' नाम की पार्टी पर कार्रवाई की, जहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे। पुणे में आधी रात ‘रेव पार्टी’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन लिया गया। 

आधी रात को की गई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, यह पार्टी लोणीकंद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तुलापुर इलाके में आयोजित की जा रही थी। पार्टी की सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आधी रात के बाद मौके पर छापा मारा। 156 लोग नशे की हालत में मिले, 85 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

पार्टी में शामिल थे कुल 156 लोग

 पुणे पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) गौहर हसन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुळापुर में अवैध रूप से पार्टी आयोजित किए जाने की सूचना मिलने के बाद रविवार (7 जून 2026) को सुबह 2:30 बजे 15 अधिकारियों और 65 पुलिसकर्मियों की टीम ने संबंधित स्थल पर छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर 107 पुरुष और 49 महिलाएं, यानी कुल 156 लोग मौजूद पाए गए।

शनिवार की रात तक ही था शराब परोसने का परमिट

इनमें तीन व्यक्तियों की आयु 21 वर्ष से कम थी। जांच में यह भी सामने आया कि कार्यक्रम के लिए जारी किया गया शराब परोसने का परमिट शनिवार (6 जून 2026) की रात 11:30 बजे तक ही वैध था, जबकि पार्टी उसके बाद भी जारी थी।

 9 लाख 22 हजार रुपये मूल्य का शराब स्टॉक बरामद

पुलिस ने मौके से लगभग 3 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया। इसके अलावा तीन कप पॉट्स में रखे गए 10 प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर भी जब्त किए गए छापेमारी के दौरान कार्यक्रम स्थल से लगभग 9 लाख 22 हजार रुपये मूल्य का शराब का स्टॉक भी बरामद हुआ। जांच में ऐमन शेख (ब्लेज एंटरटेनमेंट) और यश चौधरी (स्टार लाइट एंटरटेनमेंट) को कार्यक्रम का प्रमुख आयोजक पाया गया

कुल 85 लाख रुपये की सामग्री जब्त

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल मिलाकर लगभग 85 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान नशे के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। 

पुलिस कर रही अब आगे की कार्रवाई

पुलिस बिना लाइसेंस शराब बेचने, तेज आवाज में साउंड सिस्टम के इस्तेमाल और देर रात तक पार्टी चलाने से जुड़े नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है। फिलहाल पार्टी के आयोजकों और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम अब गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर आगे  की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इनपुट- समीर शेख

ये भी पढ़ें: 

LIVE म्यूजिक कॉन्सर्ट में गई युवक की जान, पिए हुआ था शराब, साथ में थी महिला मित्र-VIDEO

मुख्तार अंसारी के 'गजल होटल' के दो दावेदार, स्वामित्व को लेकर छिड़ी जंग, कोर्ट साबित करेगा मालिकाना हक, जानिए मामला

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।