1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर में ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े डकैती, पिस्तौल की नोक पर लूट लिए 40 तोला सोना; CCTV आया सामने

नागपुर में ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े डकैती, पिस्तौल की नोक पर लूट लिए 40 तोला सोना; CCTV आया सामने

 Reported By: Yogendra Tiwari,  Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 04, 2026 12:49 pm IST,  Updated : Oct 04, 2026 01:05 pm IST

नागपुर के वानाडोंगरी इलाके में चार अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर एक ज्वैलरी शॉप से ​​60 लाख रुपये कीमत का सोना और चांदी का सामान लूट लिया।

दुकान में लूटपाट करते बदमाश- India TV Hindi
दुकान में लूटपाट करते बदमाश Image Source : REPORTER

नागपुर के एमआईडीसी थाना अंतर्गत वानाडोंगरी के महाजनवाडी इलाके में शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसकर पिस्तौल की नोक पर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। लुटेरों को रोकने की कोशिश में दुकान का कर्मचारी घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि चार लुटेरे एक मोटरसाइकिल पर दुकान में दाखिल हुए। पिस्तौल की नोक पर दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। डरा धमका कर तिजोरी से 40 तोला सोना लूट ले गए। कर्मचारी ने आरोपी को पकड़ने की का प्रयास भी किया। 

सोने और चांदी के गहने लेकर फरार

जानकारी के अनुसार, वानाडोंगरी में राजेश ढोमणे का ढोमणे ज्वेलर्स है। राकेश दुकान में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर चार युवक दुकान के सामने आकर रुके। पहले दो लोगों ने दुकान में प्रवेश किया। अन्य दो ने आसपास ताकझाक करने के बाद दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद भीतर जाकर दुकान का शटर नीचे गिरा दिया। शुभम पर पिस्तौल तान दी। सबसे पहले उसका मोबाइल छीना गया। इसके बाद आरोपी ने काउंटर में रखे करीब 40 तोला सोने के जेवरात  बैग में भरकर चले गए। 

 शुभम नामक कर्मचारी ने घटना की तुरंत जानकारी अपने मालिक राजेश को दी। राजेश ने पुलिस को सूचना दी। डकैती की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यहां देंखें लूट का वीडियो

लूट का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

पुलिस ने बताया दुकान में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में चार युवक मुंह बांधे हुए घुसते हैं और बंदूक दिखाकर दुकानदार को डरा दिए और सोने और चांदी के गहने लूट लिए। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

गहनों की कीमत करीब 60 लाख रुपये

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार बंदूक दिखाकर ज्वैलरी शॉप से ​​60 लाख रुपये कीमत का 400 ग्राम सोना और चांदी का सामान लूट लिया। अधिकारी ने बताया कि यह लूट दोपहर 3:45 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि चार लोग मोटरसाइकिल पर आए, दुकान में घुसे और शटर गिरा दिया। उनमें से एक ने कर्मचारी पर बंदूक तान दी। उन्होंने 60 लाख रुपये कीमत का 400 ग्राम सोना और दुकान के कर्मचारी का फोन भी चुरा लिया। कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उसे कुछ दूर तक घसीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। इससे पहले नागपुर में ATM मशीन के कैश डिस्पेंसर में प्लास्टिक पट्टी फंसाकर 1.52 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया था। 

ये भी पढ़ेंः मालिक ने नौकरी से निकाला तो गुस्साए नौकर ने गैराज में खड़ी 22 बाइक्स में लगा दी आग, VIDEO आया सामने

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।