महाराष्ट्र के नागपुर में ATM मशीन के कैश डिस्पेंसर में प्लास्टिक पट्टी फंसाकर नगदी रोकने और बाद में पट्टी निकाल कर रकम लेकर फरार होने वाले 2 आरोपियों को नागपुर की हुड़केश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 12 से 14 सितंबर के बीच 41 ग्राहकों को निशाना बनाकर 1.52 लाख रुपये निकालने की बात कबूल की है। दोनों आरोपी यूपी और एमपी के रहने वाले हैं। मामला हुड़केश्वर स्थित एटीएम का है।
ऐसे करते थे फ्रॉड
यह मामला तब सामने आया जब कई ग्राहकों ने केनरा बैंक की हुड़केश्वर शाखा के मैनेजर से शिकायत की। ग्राहकों ने बताया कि ATM से पैसे निकालने की कोशिश के दौरान उनके बैंक खाते से रकम तो डेबिट हो गई, लेकिन ATM से कैश बाहर नहीं आया। शिकायतों के बाद मामले की जांच की गई। ATM के CCTV फुटेज की जांच करने पर पुलिस को 2 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जो ATM के कैश निकलने वाले स्लॉट पर काली प्लास्टिक की पट्टी लगाते थे।
12 से 14 सितंबर के बीच 41 ग्राहकों को बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कानपुर निवासी सतीश राजपूत और जबलपुर निवासी धर्मेंद्र साहू 12 से 14 सितंबर के बीच डिस्पेंसरी पर प्लास्टिक की पट्टी चिपकाई। ग्राहक अपना कार्ड तो स्वाइप करते थे, लेकिन रकम बाहर नहीं आती थी। बाद में आरोपी पट्टी हटाकर रकम निकाल लेते थे। ग्राहकों ने बैंक में इसकी शिकायत भी की थी कि खाते से पैसे कट रहे हैं लेकिन एटीएम से नगदी बाहर नहीं आ रही है। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो 2 अज्ञात युवा ATM के डिस्पेंसर पर प्लास्टिक पट्टी चिपकाते और बाद में फंसे हुए पैसे निकलते दिखाई दिए। इस तरह 41 ग्राहकों के 1.52 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।
देखें वीडियो-
ऐसे दबोचे गए आरोपी
कल हुड़केश्वर पुलिस को गश्त के दौरान एक ATM के समीप एक संदीप दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। बैंक की जांच करने पर काले रंग की 5 पट्टी, टेप, फेवीक्विक, कैंची और विभिन्न बैंक के एटीएम कार्ड मिले। पुलिस ने एटीएम की जांच की तो मशीन में कैश डिस्पेंसर पर पट्टी दिखाई दी।
वहीं, एक अन्य मामले में यूपी के कानपुर में चोरों ने एक ATM को निशाना बनाया। हालांकि वे कैश निकालने में तो कामयाब नहीं हो पाए तो बैट्री और DVR उखाड़ ले गए।
यह भी पढ़ें-
ATM से पैसे निकालते समय रहें सावधान! मुंबई में सामने आया चोरी का नया तरीका, ऐसे फंसाते थे कैश