1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर में चोरों ने 10 मिनट में उड़ाए 13 लाख रुपये, CCTV पर स्प्रे कर काटी ATM मशीन; वारदात के बाद का वीडियो भी आया सामने

नागपुर में चोरों ने 10 मिनट में उड़ाए 13 लाख रुपये, CCTV पर स्प्रे कर काटी ATM मशीन; वारदात के बाद का वीडियो भी आया सामने

 Reported By: Yogendra Tiwari Written By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 16, 2026 02:53 pm IST,  Updated : Jul 16, 2026 02:57 pm IST

नागपुर में गैस कटर से 2 एटीएम को काटकर चोरों ने 13.46 लाख रुपये लूट लिए। चोरी से पहले चोरों ने एटीएम सेंटर में लगे सीसीटीवी पर स्प्रे किया और उसके बाद चोरी की घटना अंजाम दिया।

Nagpur ATM theft case- India TV Hindi
नागपुर में चोरों ने ATM मशीन से 13 लाख रुपये लूट लिए। Image Source : REPORTERS INPUT

महाराष्ट्र के नागपुर में अलग-अलग दो जगहों पर बीते बुधवार की रात एटीएम सेंटर को निशाना बनाया गया। दरअसल, नागपुर के डोंगरगांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम सेंटर की दो मशीनों को गैस कटर से काटकर अज्ञात आरोपी करीब 13.46 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस, चोरों की तलाश में जुट गई है।

चोरों ने ATM से लूटे 13 लाख से ज्यादा रुपये

बता दें कि दोनों एटीएम में काफी ज्यादा रकम थी। एक एटीएम में 77 हजार 600 रुपये थे, तो दूसरे एटीएम में 12.69 लाख रुपये थे। इस तरह कुल 13 साथ 46 हजार चोरी करके चोर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, कुल 4 चोरों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

एक सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे करना भूल गए चोर

घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले चोरों ने एटीएम सेंटर में लगे सीसीटीवी पर स्प्रे कर उसे निष्क्रिय कर दिया। हालांकि, चोर, एक सीसीटीवी पर स्प्रे करना भूल गए और उसी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

चोरों ने गैस कटर से काटी ATM मशीन

जान लें कि चोरों ने मात्र 10 मिनट में गैस कटर से काटकर एटीएम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात किसी अंतरराज्यीय पेशेवर गिरोह ने अंजाम दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर रही है और फरार आरोपियों की पकड़ने के लिए टीमें भी गठित कर रही है।

पूरी तैयारी से लूटने आए थे चोर

पुलिस की जांच में सामने आया है कि चोर पूरी तैयारी के साथ ATM लूटने के लिए आए थे। चोरों के पास गैस कटर सहित एटीएम मशीन काटने के लिए जरूरी इक्विपमेंट्स मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले से ही एटीएम सेंटर की रेकी कर ली थी और उसमें कैश की उपलब्धता का भी पता लगाया होगा। वारदात के बाद चोर मौके से तेजी के साथ फरार हुए हैं। नागपुर में भी ऐसी ही चोरी की घटना हो चुकी है, जिसमें चोर पूरी ATM मशीन ही चुराकर अपने साथ ले गए थे

ये भी पढ़ें- थार से ATM लूटने पहुंचे बदमाश, मशीन को रस्सी में बांधकर उखाड़ने लगे तभी हो गया ये कांड, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।