1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मंत्री नितेश राणे ने कुंभ मेले में मुसलमानों की एंट्री को लेकर दिया विवादास्पद बयान, फतवे से जोड़कर कही बड़ी बात

मंत्री नितेश राणे ने कुंभ मेले में मुसलमानों की एंट्री को लेकर दिया विवादास्पद बयान, फतवे से जोड़कर कही बड़ी बात

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 25, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Oct 25, 2026 03:54 pm IST

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने नासिक के कुंभ मेले में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर विवादास्पद स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने मुस्लिम धार्मिक संगठनों के फतवे के जैसा आदेश जारी करने की बात भी कही है।

Nitesh Rane- India TV Hindi
मंत्री नितेश राणे ने दिया विवादित बयान। Image Source : REPORTERS INPUT

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने नवी मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कुंभ मेले और दिवाली में खरीदारी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। नितेश राणे ने कहा कि अगले साल से शुरू होने वाले नासिक कुंभ मेले में मुसलमानों को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुस्लिम धार्मिक संगठन फतवे जारी करते हैं, उसी तरह इस मामले में भी कुछ आदेश जारी किए जाने चाहिए।

कुंभ मेले में मुसलमान आए तो अपने पैरों पर वापस नहीं जाना चाहिए- राणे

नितेश राणे ने अपने बयान में यहां तक कहा कि अगर कोई मुसलमान कुंभ मेले में आता है, तो उसे अपने पैरों पर वापस नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कुंभ मेले में केवल हिंदुओं की दुकानें लगाए जाने की भी मांग की।

हिंदू व्यापारी केवल हिंदुओं को ही बेचें सामान

इसके अलावा, दिवाली को लेकर भी नितेश राणे ने हिंदू व्यापारियों और ग्राहकों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू व्यापारियों को केवल हिंदुओं को ही सामान बेचना चाहिए और हिंदुओं को भी केवल हिंदू दुकानदारों से ही सामान खरीदना चाहिए।

मदरसों पर भी विवादित बयान दे चुके हैं राणे

इससे पहले भी मंत्री नितेश राणे कई बार विवादास्पद बयान दे चुके हैं। हाल में नितेश राणे ने मदरसों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। नितेश राणे ने कहा था कि मदरसों में डॉक्टर या इंजीनियर नहीं, बल्कि आतंकवादी तैयार होते हैं। उन्होंने सहर यूनिस शेख के स्टेटमेंट का जिक्र करते हुए कहा था कि मदरसों से ही ऐसी विचारधारा आती है। 

यह देवा भाऊ का महाराष्ट्र है, ये घुसेगा भी और मारेगा भी

वहीं, महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून नितेश राणे बोले थे कि हम लव जिहाद कानून लेकर आए अब कोई हमारी हिंदू बहन को कोई तिरछी नजर से देखे। अब आने दो किसी को भी, उन्हें 7 साल जेल में रहना पड़ेगा। साबुन भी नहीं उठा पाएंगे। मैं क्या कह रहा हूं आप मेरी बात को समझ रहे हैं ना।  स्पीच के आखिर में नितेश राणे ने फिल्म 'धुरंधर' का डायलॉग दोहराते हुए वॉर्निंग दी थी कि यह देवा भाऊ का महाराष्ट्र है, ये घुसेगा भी और मारेगा भी।

ये भी पढ़ें- 'मुंबई में आई लव मोहम्मद नहीं, आई लव महादेव ही चलेगा', मंत्री नितेश राणे का विवादास्पद बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।