शिल्पा शेट्टी से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में सजी सितारों की महफिल, बिखेरा जलवा
शिल्पा शेट्टी से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में सजी सितारों की महफिल, बिखेरा जलवा
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने मुंबई में दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें करण जौहर, सारा अली खान, भूमि पेडनेकर से लेकर शिल्पा शेट्टी, ट्विंकल खन्ना तक ने शिरकत की और जमकर मस्ती की। इस दिवाली पार्टी की झलक आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Published : Oct 25, 2026 02:04 pm IST, Updated : Oct 25, 2026 02:04 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@tahirakashyap
दिवाली में अब बस 11 दिन बचे हैं, और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने त्योहार का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने भी शनिवार, 24 अक्टूबर को मुंबई स्थित अपने घर पर एक दीवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में फिल्म निर्माता करण जौहर, सारा अली खान, शिल्पा शेट्टी, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, ट्विंकल खन्ना और कई अन्य सेलेब्रिटीज शामिल हुए। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं।
2/8Image Source : Instagram/@tahirakashyap
मेहमानों की लिस्ट में प्रोड्यूसर भूषण कुमार, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा, फिल्ममेकर अमर कौशिक, 'उड़ता तीर' के डायरेक्टर आकाश कौशिक, अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति, राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शामिल थे। इनके अलावा, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, श्रेया चौधरी और राज कुंद्रा भी इस जश्न का हिस्सा बने।
3/8Image Source : Instagram/@tahirakashyap
ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को दिवाली पार्टी की झलक दिखाई। इस क्लिप में दिवाली पार्टी में पहुंचे मेहमान साथ में तस्वीरें खिंचवाते और अपने दोस्तों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
4/8Image Source : Instagram/@tahirakashyap
ताहिरा ने दिवाली बैश की झलक साझा करते हुए लिखा, 'प्यार और रोशनी बनी रहे! मेरे और आयुष्मान के लिए दिवाली का जश्न हमेशा हमारे परिवार और दोस्तों के साथ रहा है! मुंबई अब हमारा घर बन गया है, इसलिए यहां हमारे दोस्त ही हमारे परिवार का हिस्सा हैं! हम सुबह 5 बजे सोए और तब तक डांस किया जब तक कि हमारे पैर नहीं दुखने लगे... यह सबसे बेहतरीन एहसास है।"
5/8Image Source : Instagram/@tahirakashyap
इवेंट में करण जौहर जहां ब्लैक आउटफिट में नजर आए तो वहीं आयुष्मान खुराना भी ब्लैक कुर्ता-पायजामा में दिखे। वहीं ताहिरा ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। ट्विंकल खन्ना रेड कलर की साड़ी में पहुंचीं, जिसमें वह बेहद क्लासी और खूबसूरत लग रही थीं।
6/8Image Source : Instagram/@tahirakashyap
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की दिवाली पार्टी में राजकुमार राव भी पहुंचे थे, जिन्होंने आयुष्मान के साथ मिलकर खूब डांस किया। दोनों ने 'स्त्री 3' के सुपरहिट सॉन्ग 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' पर जबरस्त डांस मूव्ज दिखाए।
7/8Image Source : Instagram/@tahirakashyap
सारा अली खान ग्रीन कलर के सूट में आयुष्मान की दिवाली पार्टी में पहुंचीं, जिन्होंने एक्टर के साथ उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'उड़ता तीर' में काम किया है। मनीष मल्होत्रा भी इस स्टार स्टडेड पार्टी में पहुंचे थे और गुनीत मोंगा भी इसका हिस्सा बनीं।
8/8Image Source : Instagram/@tahirakashyap
भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी का हिस्सा बने, जिन्होंने साथ में ढेरों तस्वीरें भी क्लिक कराईं। अन्य मेहमानों के साथ भी ताहिरा और आयुष्मान की बॉन्डिंग देखने को मिली।