नई दिल्ली: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी पर भी करारा हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने कहा, "कांग्रेस पागलों की जमात है। पागलों के बारे में क्या चर्चा की जाए? राहुल गांधी पागल हैं, और खरगे भी पागल हैं।"
निशिकांत दुबे ने ये भी कहा कि पागलों के बारे में क्या ही चर्चा करना? निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए ये भी कहा, "बिहारी में एक शब्द है फ़र्स्टियाना, कॉग्रेस का पूरा नेतृत्व ही फ़र्स्टिया गया है।"
बता दें कि निशिकांत का ये बयान ऐसे मौके पर आया है, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के पटना में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी की। पीएम के पिता पर टिप्पणी करने के बाद से खरगे को बीजेपी नेताओं की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।
खरगे के किस बयान पर बीजेपी के नेता कर रहे पलटवार?
दरअसल बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। खरगे की स्पीच के दौरान ही उनके सामने खड़े एक शख्स ने चिल्लाकर कहा कि मोदी नहीं जाएगा। शख्स की इस बात पर खरगे ने नाराज होते हुए कहा "मोदी का बाप भी जाएगा।" इस दौरान खरगे ने ये भी कहा कि मोदी की झूठ बोलने की आदत है।
खरगे के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बीजेपी अटैकिंग मोड में आ गई और खरगे की भाषा को गुंडों की भाषा बताया। इसके बाद मोदी सरकार के तमाम केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने खरगे को घेरना शुरू किया और इस मामले पर खरगे के बयान की निंदा की।
पटना में तो खरगे के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। अब चूंकि ये मामला सियासी तौर पर तूल पकड़ चुका है और तो बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री, खरगे से माफी मांग कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि खरगे के बयान ने मर्यादाओं को तार-तार किया है, उन्हें माफी मांगना चाहिए। अब देखना ये होगा कि मंगलवार को बीजेपी इस मुद्दे को कितना तेजी से उठाती है।
ये भी पढ़ें-